IRCTC का शानदार टूर पैकेज: 11 रात, 12 दिन में करें दक्षिण भारत के 5 प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन, किराया ₹24,600 से शुरू

IRCTC का शानदार टूर पैकेज: 11 रात, 12 दिन में करें दक्षिण भारत के 5 प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन, किराया ₹24,600 से शुरू

गोरखपुर, 9 मई 2025: भारतीय रेलवे के पर्यटक पहल के तहत IRCTC ने एक और विशेष टूर पैकेज की घोषणा की है, जिसमें श्रद्धालु भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के जरिए दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों का दर्शन कर सकेंगे। यह यात्रा 11 रातों और 12 दिनों की होगी, जो 7 जून से 18 जून 2025 तक संचालित की जाएगी।

इस टूर में यात्रियों को मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग (मरकापुर), तिरुपति बालाजी मंदिर (तिरुपति), मीनाक्षी मंदिर (मदुरै), रामनाथस्वामी मंदिर (रामेश्वरम) और कन्याकुमारी के प्रमुख मंदिरों के दर्शन कराए जाएंगे।

यात्रा मार्ग और स्टेशन (IRCTC का शानदार टूर पैकेज)

यह ट्रेन गोरखपुर से चलेगी और इसके बोर्डिंग/डिबोर्डिंग स्टेशन होंगे:
गोरखपुर, अयोध्या कैंट, माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं., सुल्तानपुर, प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर, उरई, ललितपुर और वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी)।

किराया और श्रेणियाँ (IRCTC का शानदार टूर पैकेज)

पैकेज तीन श्रेणियों में उपलब्ध है:

श्रेणीवयस्क किराया5–11 वर्ष के बच्चों के लिए किराया
इकोनॉमी₹24,600₹23,250
स्टैंडर्ड (AC 3 टियर)₹42,950₹41,370
कम्फर्ट (AC 2 टियर)₹56,950₹55,050

इसमें ट्रेन यात्रा, होटल/धर्मशाला में ठहराव, शाकाहारी भोजन (चाय, नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन), ट्रांसपोर्ट, और यात्रा के दौरान IRCTC प्रतिनिधियों की सेवाएँ शामिल हैं।

कुल उपलब्ध बर्थ

ट्रेन में कुल 767 बर्थ उपलब्ध हैं:

  • इकोनॉमी श्रेणी (स्लीपर): 648

  • स्टैंडर्ड श्रेणी (AC 3 टियर): 70

  • कम्फर्ट श्रेणी (AC 2 टियर): 49

बुकिंग प्रक्रिया (IRCTC का शानदार टूर पैकेज)

यह यात्रा “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर उपलब्ध है और टिकट बुकिंग IRCTC की वेबसाइट के माध्यम से की जा सकती है। EMI सुविधा भी उपलब्ध है, जिसे विभिन्न सरकारी और निजी बैंकों के माध्यम से लिया जा सकता है।

इस पहल के जरिए पूर्वोत्तर रेलवे क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close