बिहार बिहार सरकार के गृह विभाग ने शनिवार 31 दिसंबर को आदेश जारी कर 21 आईपीएस अधिकारियों का अगले आदेश तक अलग-अलग पदों पर तबादला कर दिया है।
देखें लिस्ट
- आलोक राज को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का महानिदेशक बनाया गया है।
- पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहीं प्रीता वर्मा को महानिदेशक प्रशिक्षण के पद पर पोस्टिंग की गई है।
- निगरानी ब्यूरो के एडीजी सुनील कुमार झा को अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं बनाया गया है
- सुधांशु कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक यातायात, मद्ध निषेध
- आईजी अमृतराज को अपर पुलिस महानिदेशक मद्ध निषेध
- आईजी गया एमआर नायक को अपर पुलिस महानिदेशक बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस
- के.एस अनुपम को विशेष सचिव गृह विभाग
- डीआईजी शाहाबाद क्षत्रनिल सिंह को मगध का आईजी बनाया गया है।
- सारण डीआईजी पी कन्नन को आईजी सीआईडीडीआईजी राजेश त्रिपाठी को आईजी रेल डीआईजी नवल किशोर सिंह को आईजी आधुनिकीकरण
- डीआईजी राजीव रंजन को आईजी नागरिक सुरक्षा
- डीआईजी दलजीत सिंह को डीआईजी अपराध अनुसंधान विभाग
- बेगूसराय के डीआईजी सत्यवीर सिंह को डीआईजी आतंकवाद निरोधक दस्ता
- डीआईजी विकास कुमार को सारण का डीआईजी बनाया गया है।
- समादेष्टा नवीन कुमार झा को पुलिस उपमहानिरीक्षक शाहाबाद
- भागलपुर के एसएसपी बाबूराम को डीआईजी बेगूसराय
- मुजफ्फरपुर के एसएसपी जयंतकांत को डीआईजी बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस केंद्रीय प्रमंडल पटना
- गया की एसएसपी हरप्रीत कौर को डीआईजी विशेष शाखा
- मोहम्मद अब्दुल्ला पुलिस अधीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग को डीआईजी पुलिस अकादमी राजगीर
- बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के समादेष्टा विनोद कुमार-2 को पुलिस उपमहानिरीक्षक अग्निशमन सेवाएं के पद पर पदस्थापित किया गया है।