IPS News : झारखंड के 14 आईपीएस बने चुनाव पर्यवेक्षक

रांची : लोसकभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने झारखंड के 14 आईपीएस को पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर्स) बनाया है. इसको लेकर 11 मार्च को शो मस्ट गो ऑन की तर्ज पर 2150 से ज्यादा ऑब्जर्वर्स की बैठक दिल्ली के विज्ञान भवन में हुई थी. इस बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ने सभी ऑब्जर्वर्स को सख्त निर्देश दिये हैं.

झारखंड के इन 14 आईपीएस को बनाया गया पर्यवेक्षक

  • टी कांडासामी
  • ए विजया लक्ष्मी
  • शैलेन्द्र कुमार सिन्हा
  • सुरेन्द्र कुमार झा
  • कार्तिक एस
  • संध्या रानी मेहता
  • अनुरंजन किस्पोट्टा
  • अंबर लकड़ा
  • अंजनी कुमार झा
  • आनंद प्रकाश
  • अश्विनी सिन्हा
  • शैलेन्द्र प्रसाद वर्णवाल
  • चंदन झा
  • मो. अर्शी

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि निर्वाचन आयोग चुनाव से पहले पूरी प्रक्रिया यानी काला धन, नशीले पदार्थ, कीमती धातुओं या फिर नकदी की आवाजाही और वितरण को रोकने के लिए हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में ऑब्जर्वर तैनात किये जायेंगे. ऑब्जर्वर अपने लोकसभा या विधानसभा क्षेत्र की सीमा में अपनी जिम्मेदारी निभायेंगे. साथ ही सभी ऑब्जर्वर हमेशा अपने फोन, ईमेल और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सक्रियता से उपलब्ध रहेंगे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close