रांची। झारखंड को इस साल 10 नये IPS मिलेंगे। इनमें तीन IPS को होम कैडर मिला है। झारखंड के नाजिश उमर अंसारी, अमित आनंद और वेदांत शेखर को झारखंड कैडर (होम कैडर) मिला है। इससे पहले आज मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स ने UPSC से चयनित हुए 200 अभ्यर्थियों का कैडर अलोकेशन किया।

झारखंड को 10 नये IPS मिले

यूपीएससी 2021 से चयनित अभ्यर्थियों में से

  • 153वीं रैंक बिहार के दिव्यांशु शुक्ला को झारखंड
  • 162वीं रैंक तेलंगाना के सैय्यद मुस्तफा हाशमी को झारखंड
  • 215वीं रैंक उत्तर प्रदेश के रिशभ त्रिवेदी को झारखंड
  • 340वीं रैक दिल्ली के राघवेंद्र शर्मा को झारखंड
  • 344वीं रैंक नाजिश उमर अंसारी को झारखंड का होम कैंडर
  • 361वीं रैंक यूपी के विपिन दूबे को झारखंड
  • 411वीं रैंक अमित आनंद को झारखंड होम कैडर
  • 511वीं रैंक वेदांत शेखर को होम कैडर
  • 587वीं रैंक बिहार के शिवम प्रकाश को झारखंड


झारखंड के इन अभ्यर्थियों को अन्य राज्यों का मिला कैडर

झारखंड से इस बार 6 अभ्यर्थियों को IPS बनने का मौका मिला है, जिनमें से तीन को होम कैडर, जबकि तीन को आउट साइडर कैडर मिला है। नाजिश उमर अंसारी, अमित आनंद और वेदांत शेखर को होम कैडर मिला है, जबकि 106वीं रैंक अक्षत आयुष को AGMUT, 127 वीं रैक सर्वप्रिया सिन्हा को मध्य प्रदेश और 158वीं रैंक राजकृष्ण को मध्य प्रदेश कैडर मिला है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...