IPL Auction 2025 Live Streaming: कितने बजे नीलामी होगी शुरू? किस टीवी चैनल और मोबाइल एप पर आएगी लाइव? जानें सबकुछ

IPL Auction 2025 Live Streaming:आईपीएल 2025, या इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन, शुरू हो गया है। दो दिन बाद 18वें सीज़न की मेगा नीलामी होगी। सऊदी अरब के जेद्दा में 24 और 25 नवंबर को आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी होगी। यहां नीलामी कितने बजे शुरू होगी और आप लाइव प्रसारण कहां देख सकेंगे।

574 खिलाड़ियों को बोली मिलेगी

कुल 574 खिलाड़ी आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में चुने गए हैं। इसमें 366 भारतीय खिलाड़ी और 208 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। नीलामी में सिर्फ 104 खिलाड़ी खरीद सकेंगे। शेष सभी अनसोल्ड होंगे। अब तक, हर टीम ने अपने रिटेन खिलाड़ियों की सूची दी है।

आईपीएल 2025 की नीलामी के लिए 13 देशों के कुल 574 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है. इसमें स्कॉटलैंड का एक और जिम्बाब्वे के 3 खिलाड़ी शामिल हैं. इस मेगा ऑक्शन में 81 खिलाड़ियों की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है, जबकि 27 खिलाड़ियों की बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपये है. वहीं, इस फेहरिस्त में 18 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनकी बेस प्राइस 1.25 करोड़ रुपये है.‘पुष्पा 2’ को लेकर हरियाणा में मचा बवाल, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

जानें कितने बजे शुरू होगी नीलामी और कहां देख सकेंगे लाइव?

आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी सऊदी अरब के समय के अनुसार दोपहर 12:30 बजे शुरू होगी. यानी भारत में आप मेगा ऑक्शन को दोपहर 3 बजे से देख सकेंगे. 24 और 25 नवंबर, यानी नीलामी के दोनों दिनों का समय सेम है. आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे. वहीं मोबाइल पर नीलामी की स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप पर आएगी. टीवी पर देखने वाले दर्शक स्टार स्पोर्ट्स पर देखें और मोबाइल पर देखने वाले दर्शक जियो सिनेमा एप पर नीलामी देखें.

मेगा ऑक्शन में भारत के कई सुपरस्टार हैं शामिल

आईपीएल 2025 की मेगा ऑक्शन में भारत के कई सुपरस्टार शामिल हैं. इसमें केएल राहुल, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, रविचंद्रन अश्विन और युजवेन्द्र चहल जैसे बड़े भारतीय खिलाड़ी होंगे. इसके अलावा कई विदेशी दिग्गज भी ऑक्शन का हिस्सा होंगे. विदेश खिलाड़ियों में ग्लेन मैक्सवेल, फाफ डु प्लेसिस, जोस बटलर, डेविड वॉर्नर, टिम डेविड, मार्को यानसेन, गेराल्ड कोएट्जी और मिचेल स्टार्क जैसे बड़े नाम शामिल हैं.झारखंड: सिपाही का बेटा ही चोरों का सरदार निकला, अंतर्राज्यीय बाइक चोर गैंग के 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक को OLX पर बेचते थे

Related Articles

close