खगड़िया। सब इंस्पेक्टर ने अपने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारी ली है। घटना बिहार के खगड़िया की बतायी जा रही है। गोली लगने के दारोगा की मौके पर ही मौत हो गयी है। मृतक का नाम सुरेंद्र यादव बताया जा रहा है। एसआई सुरेंद्र यादव ने अपने सरकारी बंगले में कनपटी से सटाकर गोली मार ली, इस घटना में मौके पर ही उनकी मौत हो गयी, हालांकि पड़ोस के लोगों ने तुरंत ही उन्हें अस्पताल भी पहुंचाया, लेकिन डाक्टरों ने उन्हें पहले से ही मृत बता दिया। दारोगा के बारे में जानकारी मिली है कि वो नगर थाना में पदस्थ थे और आज ड्यूटी नहीं गये थे।

जानकारी के मुताबिक मृतक सुरेंद्र यादव सहरसाके रहने वाले थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मंच गया। आनन-फानन में पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र यादव पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। बीमारी की वजह से वो डिप्रेश्न में चले गये थे। 1996 में वो सिपाही में भर्ती होकर सब इंस्पेक्टर तक पहुंचे थे।

परिजनों से भी पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी शुरुआत वजह बीमारी से परेशान होना ही सामने आ रहा है। पूछताछ के बाद ही अब स्थिति स्पष्ट होगी।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...