पटना। दारोगा रश्मि रंजन की मौत हो गयी। एक केस में उनका नाम आया था, जिसके बाद से ही वो तनाव में थे, इसी बीच उन्होंने 3 जनवरी को खुद के सर पर गोली मार ली थी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक दिवंगत दारोगा रश्मि रंजन 2009 बैच के सब इंस्पेक्टर थे। वो औरंगाबाद के रहने वाले थे।

पिछले दिनों गांव में एक केस में इनका नाम आया था। इस वजह से वे तनाव में थे। रश्मि रंजन की तैनाती पटना सिविल कोर्ट में थी। शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहते थे। नए साल में कोर्ट बंद होने के बाद से घर पर थे। उन्होंने 27 दिसंबर को ही अपने जुड़वा बेटों का बर्थडे मनाया था।

बेटे के बर्थडे मनाने के छह दिन बाद ही उन्होंने खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से आईजीआईएमएस रेफर कर दिया गया था। चार दिनों से जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे थे। आईजीआईएमएस के डॉक्टरों के मुताबिक, उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। खून ज्यादा निकलने की वजह से उनकी स्थिति खराब हो गई थी। उनकी फिर इलाज के दौरान मौत हो गयी।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...