भरतपुर। लूटेरों को पकड़ने गयी पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी गयी। लूटेरों की गोलीबारी में इंस्पेक्टर घायल हो गये हैं। घटना राजस्थान के भरतपुर का है। दरअसल अटलबंद में ज्वेलरी शॉप में लूट हुई थी, इस दौरान ज्वेलर्स को गोली मारकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। गोली मारने वाले लूटेरों को चिकसाना में देखे जाने की जानकारी मिली थी।

जिला डीएसटी टीम व अटलबंद इंस्पेक्टर मनीष शर्मा के नेतृत्व में बुधवार रात 12 बजे बिलौटी व जाटौली रथभान के जंगल में आरोपियों की लोकेशन मिली।आरोपियों को घेरा तो उन्होंने एक फायर किया जो अटलबंद इंस्पेक्टर के जैकेट में लगा। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों उपेंद्र उर्फ कलवा व राजकुमार उर्फ राजू के पैर में गोली लगी। जिन्हें आरबीएम हॉस्पिटल (भरतपुर) में इलाज के लिए भर्ती कराया है।

उनका इलाज चल रहा है। पकड़े गए आरोपियों ने 28 अगस्त को भरतपुर के एक ज्वेलर को गोली मारकर घायल कर दिया था। वारदात में कुल चार आरोपी थे, जिनमें से एक को स्थानीय लोगों ने दबोच लिया था। वहीं, तीन आरोपी फरार हो गए थे। 28 अगस्त की वारदात में कुल चार बदमाश शामिल थे। फायर करने के बाद एक बदमाश जितेंद्र को स्थानीय व्यापारियों ने पकड़ लिया था। बाकी 3 बदमाश बाइक से फरार हो गए थे। कच्छावा ने बताया कि पकड़े गए बदमाश राजकुमार और उपेंद्र मथुरा जिले (उत्तर प्रदेश) में मांट इलाके के रहने वाले हैं। वहीं, चौथे आरोपी के बारे में पुख्ता सूचना है, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...