कासगंज। दो पक्षों में हुई गोलीबारी में थानेदार को गोली मारी गयी है। घटना में थानेदार की हालत नाजुक है। मामला उत्तर प्रदेश के कासगंज में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ। सूचना पर मौके पर पहुंचे थानेदार को गोली लग गई। थानेदार को घायल अवस्था में इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया।

जानकारी के मुताबिक सिकंदपुर वैश्य क्षेत्र के नगला नरपत गांव में दो पक्षों में पशुओं को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों गुटों में फायरिंग होने लगी। फायरिंग की सूचना मिलते ही SHO हरिभान सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस बीच, अचानक पुलिस टीम पर भी फायरिंग शुरू हो गई। इस दौरान एक गोली हरिभान सिंह को लग गई।

थानेदार के घायल होने की सूचना पर जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल गांव मे भारी संख्या मे पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है। पुलिस के अधिकारी मामले की जांच करने में लगे हुए हैं।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...