दारोगा गिरफ्तार : पत्नी की हत्या के मामले में दारोगा गिरफ्तार, गोली लगने से हुई थी मौत, आत्महत्या के प्रकरण में आया अब यू टर्न
Sub-Inspector Arrested: Sub-Inspector taken into custody in connection with his wife's murder; death was caused by a gunshot wound, marking a sudden U-turn in what was previously treated as a suicide case.

दारोगा की पत्नी की संदिग्ध मौत का मामला अब नया मोड़ ले चुका है। पहले आत्महत्या माने जा रहे इस मामले में अब मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस दोनों पहलुओं से जांच कर रही है।
________________________________________
Crime News : दारोगा को पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को पूछताछ में कुछ और भी जानकारी मिल सकती है। पूरा मामला बिहार के मुंगेर जिले का है। घटना सफियासराय थाना में पदस्थ दारोगा चंदन कुमार की पत्नी मधु कुमारी की मौत से जुड़ा है, जिनकी 11 अप्रैल की शाम गोली लगने से मौत हो गई थी। शुरुआत में इसे आत्महत्या माना जा रहा था, लेकिन अब मामला हत्या की ओर इशारा कर रहा है।
घटना के बाद जब मृतका के पिता रंजीत कुमार जमालपुर पहुंचे, तो उन्होंने अपने दामाद चंदन कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। रंजीत कुमार का कहना है कि उनकी बेटी को शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चंदन कुमार का एक महिला दारोगा के साथ संबंध था, जिसके चलते घर में लगातार विवाद होता रहता था।
मृतका के पिता ने दावा किया कि इन पारिवारिक विवादों के चलते उनकी बेटी की साजिश के तहत हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति चंदन कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। प्रारंभिक जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है।
पुलिस प्रशासन ने पोस्टमार्टम के लिए तीन डॉक्टरों का एक मेडिकल बोर्ड गठित किया है, ताकि मौत के कारणों की सटीक जानकारी मिल सके। डॉक्टरों के अनुसार, मधु कुमारी को गोली सीने के बीच में लगी और पीठ से बाहर निकल गई। इस तरह की चोट ने मामले को और भी संदिग्ध बना दिया है।
इसके अलावा, फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं और घटना में इस्तेमाल सर्विस रिवॉल्वर को जब्त कर लिया गया है। इन साक्ष्यों के आधार पर पुलिस घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।
परिवार के अनुसार, मधु कुमारी की शादी फरवरी 2025 में हुई थी। शुरुआती समय में सब कुछ सामान्य था, लेकिन कुछ महीनों बाद पति-पत्नी के संबंधों में तनाव बढ़ने लगा। इसी तनाव के बीच यह दुखद घटना सामने आई।इस मामले पर सैयद इमरान मसूद ने बताया कि पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल की जांच के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आएगी।









