आरा। झारखंड से गायब हुआ CRPF जवानो का हथियार बिहार के आरा से बरामद हुआ है। दो इंसास राइफल को बिहार के आरा स्थित नारायणपुर थाना के सितुहारी गांव से बरामद किया गया है। आपको बता दें कि दरअसल आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय पालिटेक्निक कालेज परिसर स्थित सीआरपीएफ की 157वीं बटालियन के आर्म्स गार्ड रूम से दो इंसास राइफल की चोरी हो गई थी।

जानकारी के अनुसार CRPF अधिकारियों के मुताबिक 9 नवंबर को आर्म्स गार्ड रूम से इंसास राइफल की चोरी निलंबित जवान रोहित कुमार ने एक स्थानीय युवक मोहित मुंडा के साथ मिलकर की थी। फिलहाल मोहित मुंडा पुलिस हिरासत में है, जबकि रोहित फरार है। रोहित को पकड़ने के लिए बिहार पुलिस आरा में छापेमारी कर रही है। रोहित मूल रूप से आरा का रहने वाहा है।

इससे पहले CRPF 157वीं बटालियन के इंस्पेक्टर ने इंसास कीचोरी की रिपोर्ट करायी थी। रोहित पहले भी कई आरोपों से घिरा था, दुर्रव्यवहार का आरोप के बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया था। आपराधिक कृत्यों के चलते रोहित को फोर्स से बर्खास्त करने की तैयारी थी। इसी बात उसने एक और वारदात को अंजाम दे दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी जवान की तलाश कर रही है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...