मुंबई: वनडे वर्ल्ड कप में आज दो बार की वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम का सामना श्रीलंका से होगा। मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा। टॉस मैच से आधे घंटे पहले यानी 1:30 बजे होगा।

श्रीलंका वही टीम है जिसे 2011 में इसी मैदान पर हराकर भारत 28 साल बाद दूसरी बार ODI वर्ल्ड कप जीता था।

मेजबान भारत शुरुआती 6 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। आज श्रीलंका को हराकर टीम इंडिया सेमीफाइनल में क्वालिफाई करने के साथ फिर टेबल टॉपर बन सकती है।

वहीं श्रीलंका 6 मैचों में 2 जीत और 4 हार के साथ 4 अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर है। एक और हार से श्रीलंका के सेमीफाइनल की रेस में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो जाएंगी। हार के बाद टीम को अगले दोनों मैच तो जीतने के साथ पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के हारने की दुआ भी करनी होगी।

श्रीलंका संभावित XI: पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज, महेश थीक्षाना, कासुन राजिथा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका |

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...