झारखंड में क्राइम का बढ़ता ग्राफ: 10 महीने में ही 1400 लोगों की हत्याएं, भाजपा ने हेमंत सरकार को घेरा, बाबूलाल बोले, हर दिन 5 लोगों की…

Increasing crime graph in Jharkhand: 1400 people murdered in just 10 months, BJP cornered Hemant government, Babulal said, 5 people are killed every day...

Jharkhand Crime Record: झारखंड में अपराध का ग्राफ काफी बढ़ा है। पिछले 10 महीने में ही 1400 लोगों की हत्याएं हो गयी है। ये आंकड़े इसलिए भी डराने वाले हैं, क्योंकि अपराध का शिकार सिर्फ आमलोग नहीं बने हैं, बल्कि पुलिस से लेकर वकील और जनप्रतिधि भी बने हैं। भाजपा ने अब अपराध के आंकड़ों को लेकर हेमंत सरकार को घेरा है। झारखंड में आंकड़े बताते हैं कि हर दिन औसतन प्रदेश में चार से पांच लोगों की हत्याएं हो रही है।

 

SCRB द्वारा जारी आंकड़े के आधार पर छपी रिपोर्ट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर लिखा है कि झारखंड में प्रतिदिन औसतन 5 लोगों की हत्या हो रही है। SCRB द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक, इस वर्ष जनवरी से अक्तूबर तक के बीच 1400 लोगों की हत्या की जा चुकी है।

 

इस दौरान सिर्फ आमलोग ही नहीं बल्कि पुलिस अधिकारी, अधिवक्ता और जनप्रतिनिधि भी असमय मौत के घाट उतार दिए गए हैं। झारखंड में अपराध का ग्राफ चिंताजनक रूप से ऊपर चढ़ रहा है। विधि व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखना राज्य सरकार की जिम्मेवारी है, लेकिन मुख्यमंत्री

नागरिकों की सुरक्षा में बुरी तरह विफल साबित हो रहे हैं। 

 

झारखंड में बढ़ता अपराध आमलोगों के जेहन में खौफ पैदा कर रहा है। अगर तुरंत ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो राज्य की स्थिति और भयावह हो सकती है। राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन को अपराध नियंत्रण के लिए मजबूत इच्छाशक्ति के साथ ठोस कदम उठाए जाने की जरूरत है।

 

अगर आंकड़ों की बात करें को जनवरी में 141, फरवरी में 147, मार्च में 146, अप्रैल में 146, मई में 143, जून में 178, जुलाई में 125, अगस्त में 108, सितंबर में 118, अक्टूबर में 148 और अक्टूबर में 148 लोगों की हत्या की गयी है। झारखंड में बढ़ते अपराध ना सिर्फ पुलिस के लिए चुनौतियां है, बल्कि कानून व्यवस्था पर सवाल भी हैं।

 

झारखंड में सिर्फ हत्याएं ही नहीं हुई है, बल्कि लूट और बलात्कार जैसी घटनाएं भी खूब हुई है। प्रदेश में आये दिन इस तरह की घटनाएं होती है। एक दिन पहले ही राजधानी में गोली चलाकर 13 लाख रूपये लूट लिये गये। वहीं धनबाद में भी तरह की घटनाएं सामने आयी थी, जहां पौष इलाके में गोलियां चलायी गयी थी। प्रदेश में गोली चलाकर हाल के दिनों में कई वारदात को अंजाम दिया गया है। जाहिर है ऐसे अपराधी पुलिस के लिए चुनौतियां बढ़ाने वाले बनते जा रहे हैं।

Related Articles