हर सीज़न में बढ़ती फीस, अब तक कमा चुके हैं अरबों! Bigg Boss में सलमान की कमाई का पूरा हिसाब यहां जानें…
Bigg Boss 19 में सलमान खान की एंट्री पर पैसों की बरसात! 300 करोड़ की डील या इससे भी ज़्यादा?

नई दिल्ली।
बिग बॉस सीजन 19 (Bigg Boss 19) का इंतजार अपने चरम पर है। दर्शकों की नजरें न सिर्फ शो की थीम और कंटेस्टेंट पर टिकी हैं, बल्कि सबसे ज्यादा उत्सुकता है सलमान खान की फीस को लेकर। क्या इस बार भी सलमान अपने रिकॉर्ड तोड़ मेहनताना लेंगे?
कितनी मिल रही है फीस इस बार?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिग बॉस 19 के लिए सलमान खान को 300 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
फिर भी, यह अनुमान उनकी अब तक की फीस से मेल खाता है और एक बार फिर सलमान इस शो के सबसे महंगे चेहरा साबित हो सकते हैं।
अब तक कितनी कमाई कर चुके हैं सलमान खान?
बिग बॉस के हर सीज़न के साथ सलमान खान की फीस लगातार बढ़ती गई है। आइए एक नजर डालते हैं पिछली सीज़न्स की कमाई पर:
Bigg Boss 18: ₹60 करोड़ (कुल फीस)
Bigg Boss 17: ₹6 करोड़ प्रति दिन और विकेंड एपिसोड्स के लिए ₹12 करोड़ प्रति एपिसोड
Bigg Boss 16: ₹1000 करोड़ (पूरे सीज़न की डील – रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिसे सलमान ने ठुकरा दिया था)
Bigg Boss 15: ₹350 करोड़ (पूरे सीजन) + ₹15 करोड़ प्रति विकेंड एपिसोड
Bigg Boss 14: ₹20 करोड़ (पूरे सीजन की अनुमानित फीस)
Bigg Boss 13: ₹15 करोड़ प्रति एपिसोड
क्या इस बार भी रिकॉर्ड टूटेगा?
अगर रिपोर्ट्स सच होती हैं, तो बिग बॉस 19 के साथ सलमान खान टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे महंगे होस्ट साबित होंगे। शो के टीजर ने पहले ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। अब सबकी नजरें हैं इस पर कि सलमान की फीस को लेकर आखिर कब आधिकारिक ऐलान होगा।