पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में मिलता है ज्यादा ब्याज के साथ हर महीने 9000 रुपये की कमाई का मौका, करना होगा बस ये काम

नयी दिल्ली। सुरक्षित निवेश के लिहाज से भारत में पोस्ट ऑफिस की सेविंग स्कीम्स (Post Office Saving Schemes) को खासा पसंद किया जाता है। इसके साथ ही यहां पर हर आयु वर्ग के लिए योजनाएं मौजूद हैं यानी बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक इन स्कीम्स का लाभ उठा सकते हैं। ब्याज के मामले में भी ये किसी से कम नहीं है। अब बात करें पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (Post Office Monthly Income Scheme-POMIS) की, तो ये एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।

रिटायरमेंट के बाद या इससे पहले अपने लिए मंथली इनकम का इंतजाम करना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश शुरू कर सकते हैं। सरकार की ओर से इस सेविंग स्कीम में अभी 7.4 फीसदी की दर से सालाना ब्याज दे रही है, स्कीम के तहत इन्वेस्टमेंट पर मिलने वाले इस सालाना ब्याज को 12 महीनों में बांट दिया जाता है और इसके बाद यह अमाउंट आपको हर महीने मिलता रहता है।

अगर आप मंथली पैसा न निकाले तो वह आपके पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट में रहेगा और मूलधन के साथ इन पैसों को भी जोड़कर आपको आगे ब्याज मिलेगा। आपको हर महीने 9,000 रुपये से ज्यादा की नियमित आय चाहिए, तो फिर इसके लिए आपको ज्वाइंट अकाउंट ओपन कराना होगा। मान लीजिए आप इसमें 15 लाख रुपये का निवेश करते हैं, तो आपको सालाना 7.4 फीसदी की दर से मिलने वाले ब्याज की रकम 1.11 लाख रुपये होगी। अब इस ब्याज की रकम को अगर साल के12 महीनों में बराबर बांटे, तो आपको हर महीने 9,250 रुपये मिलेंगे।

वहीं अगर आप सिंगल अकाउंट ओपन कराकर निवेश शुरू करते हैं, तो फिर इस योजना में 9 लाख रुपये के अधिकतम इन्वेस्टमेंट पर आपको ब्याज के रूप में सालाना 66,600 रुपये हासिल होंगे यानी हर महीने 5,550 रुपये की इनकम होगा। Post Office की अन्य सेविंग स्कीम्स की तरह ही पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम में अकाउंट खुलवाना भी बेहद आसान है. आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में विजिट करके ये खाता खुलवा सकते हैं।

इसके लिए बस आपको नेशनल सेविंग्स मंथली इनकम अकाउंट के लिए एक फॉर्म भरना होगा और भरे हुए फॉर्म के साथ अकाउंट खोलने के लिए तय रकम कैश या चेक के जरिए जमा करनी होगी. इस स्कीम में अकाउंट ओपन कराने के लिए आपके पास पैन कार्ड (Pan Card) और आधार कार्ड (Aadhaar Card) होना जरूरी है।

Related Articles

close