संतान की चाहत में महिला ने बनाया अवैध संबंध, युवक ने अश्लील तस्वीरें कर दी वायरल, गिरफ्तार

पलामू। संतान की चाहत महिला ने युवक से अवैध संबंध बनाया, लेकिन रिश्ते में कुछ ऐसी अनबन हुई की मामला पहले थाना पहुंचा और फिर आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। घटना में अब युवक को जेल भेज दिया गया है। मामला झारखंड के पलामू जिले के तरहसी का है। जानकारी के मुताबिक महिला अपने पति के साथ छत्तीसगढ़ में रहती थी। महिला को कोई संतान नहीं थी। छत्तीसगढ़ में ही महिला की साजिद अंसारी से जान पहचान हुई।
संतान की चाह में महिला ने युवक के साथ अवैध संबंध स्थापित बनाना शुरू कर दिया था। इस बीच मामला सार्वजनिक होने पर आयोजित पंचायत में युवक पर जुर्माना भी लगाया गया था। इसमें युवक ने कुछ पैसे जमा भी किए थे। मुआवजे के पूरे पैसे नहीं देने पर महिला ने युवक पर जबरन अवैध संबंध बनाने का आरोप लगाकर मामला थाने में दर्ज करा दिया।
मामला दर्ज होने पर युवक ने गुस्से में उसकी आपत्तिजनक तस्वीरों और वीडियो को इंटरनेट पर वायरल कर दी थी। इस मामले में थाना कांड संख्या 69/22 के तहत प्राथमिकी अभियुक्त साजिद अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।









