रांची: अल्पसंख्यक स्कूल में छात्राओं ने शिक्षक पर छेड़खानी का गंभीर लगाया आरोप

Ranchi: Minority school girl students accused teacher of molestation

रांची के स्कूल में छात्राओं ने शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाए

रांची। राजधानी रांची के रातू रोड स्थित एक अल्पसंख्यक स्कूल की छात्राओं ने शिक्षक अभिषेक कुमार सिन्हा पर छेड़खानी और अश्लील हरकतों का गंभीर आरोप लगाया है। छात्राओं ने यह शिकायत गुमनाम पत्र के माध्यम से शिक्षा सचिव और संबंधित अधिकारियों को भेजी।

सोशल मीडिया पर मामला वायरल होने के बाद मंगलवार देर रात रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने संज्ञान लिया। उन्होंने जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) और जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) को मामले की तत्काल जांच का निर्देश दिया।

https://x.com/DC_Ranchi/status/1957862558326518200?t=odVEfDgnvlfigoJgtHjiWg&s=19

छात्राओं के आरोप

छात्राओं ने पत्र में आरोप लगाया कि शिक्षक:

  • उनसे अश्लील बातें करता है।

  • वीडियो कॉल पर कपड़े उतारने के लिए कहता है।

  • उन्हें होटल ले जाने का दबाव डालता है।

अदालत अनुसार अब तक 15 से अधिक छात्राएं इसकी हरकतों का शिकार हो चुकी हैं। एक छात्रा को तो होटल तक ले जाने के बाद स्कूल आने से रोका गया।

स्कूल प्रबंधन पर सवाल

छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने सोमवार को प्रिंसिपल अनुज कुमार सिंह को पूरे मामले की जानकारी दी, लेकिन प्रिंसिपल ने केवल एक चेतावनी पत्र जारी कर मामले को दबाने की कोशिश की। इसके बाद छात्राओं ने अधिकारियों को गुमनाम पत्र भेजा।

शिकायत के अनुसार, यह घटनाएं फरवरी 2024 से चल रही थीं। दिसंबर 2024 में शिक्षक की शादी के बाद कुछ समय तक यह गतिविधियां थमीं, लेकिन फिर से शुरू हो गईं। छात्राओं ने बताया कि शिक्षक के पास उनकी अश्लील चैट और वीडियो उसके मोबाइल और लैपटॉप में सुरक्षित हैं।

जांच और कार्रवाई

जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) विनय कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए समिति का गठन किया गया है, जो बुधवार तक रिपोर्ट सौंपेगी। दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) बादल राज ने मीडिया को बताया कि स्कूल प्रिंसिपल को नोटिस मोबाइल और हार्ड कॉपी दोनों माध्यम से भेजा जा चुका है।

Related Articles