झारखंड: लाठीचार्ज में मृत युवक के परिजनों को 50 लाख का मुआवाज, नौकरी का नियुक्ति पत्र भी सौंपा गया

Jharkhand: Rs 50 lakh compensation given to the family of the youth who died in the lathicharge, appointment letter for the job was also handed over

बोकारो। विस्थापितों के प्रदर्शन पर हुए लाठीचार्ज में मृत प्रेम कुमार महतो के परिजनों को बोकारो स्टील प्लांट ने 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया है। वहीं मृतक के भाई को नियुक्ति दी गयी है। बीएसएल की तरफ से 50 लाख का मुआवजा और नियुक्ति पत्र सौंप दिया गया है। प्रबंधन से बातचीत के दौरान धनबाद सांसद ढुल्लू महतो भी मौजूद थे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ढुल्लू महतो ने कहा कि मृतक के आश्रित को 25-30 हजार रुपये की नौकरी अभी अस्थायी तौर पर दी गयी है। बाद में इसे लेकर प्रबंधन की तरफ से पहल की जायेगी और स्थायी नौकरी दी जायेगी। आपको बता दें कि प्रशिक्षित अप्रेंटिसों ने पिछले दिनों प्रदर्शन किया था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रदर्शन पर सीआईएसएफ ने लाठी चार्ज किया था। इस घटना में तीन से चार लोग घायल हुए थे, वहीं एक की मौत हो गयी थी। घटना के बाद राजनीति भी खूब गरमायी थी। बोकारो और डुमरी विधायक के समर्थक आपस में भिड़ गये थे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पिछले दिनों जिला प्रशासन ने भी बीएसएल प्रबंधन के साथ मीटिंग की थी। जिसमें एचआर के अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज गिरफ्तारी करने की बात कही गयी थी। वहीं मृतकों और घायलों को मुआवजा देने की भी बात कही गयी थी। अब सांसद की मध्यस्थता में पूरे प्रकरण की समाप्ति हो गयी।

Related Articles

close