झारखंड : कुमारधुबी में हल्ला बोल…मजदूर लेंगे 4 लेबर कोड को टक्कर, फॉर लेबर कोड के खिलाफ जोरदार विरोध! क्या खतरे में हैं आपके हक?
Kumardhubi protests! Workers will challenge four labor codes, vigorously protesting against four labor codes! Are your rights in danger?

निरसा के कुमारधुबी कोलयरी में कॉल इंडिया के मजदूर संगठन ने फॉर लेबर कोड कानून के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। मजदूरों ने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर अपना गुस्सा जाहिर किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में मजदूर शामिल हुए, जिन्होंने केंद्र सरकार के इस नए कानून को मजदूर विरोधी बताया।
मजदूर नेता रामजी यादव ने कहा कि फॉर लेबर कोड पूरे देश में लागू हो चुका है, लेकिन यह मजदूरों के हितों के खिलाफ है। उनका कहना था कि इसे मजदूर वर्ग पर थोप दिया गया है और इसे ‘काला कानून’ कहा जा सकता है। रामजी यादव ने चेतावनी दी कि यह कानून मजदूरों की स्वतंत्रता को सीमित करता है और उन्हें गुलामी के मार्ग पर धकेल सकता है।
रामजी यादव ने यह भी कहा कि अगर केंद्र सरकार फॉर लेबर कोड को वापस नहीं लेती है, तो मजदूर देशभर में बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे। उनका संगठन इस कानून को कभी स्वीकार नहीं करेगा और मजदूर अपनी आवाज़ बुलंद करते रहेंगे।
प्रदर्शन में शामिल मजदूरों ने सरकार से आग्रह किया कि मजदूर हितों की अनदेखी न की जाए और कानून को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। यह प्रदर्शन देशभर में मजदूरों के बढ़ते असंतोष और नाराज़गी का प्रतीक माना जा रहा है।









