झारखंड : हजारीबाग में बड़ा हादसा…खावा नदी में बहे 3 युवक, NDRF और SDRF की टीम कर रही है खोजबीन!

Major accident in Hazaribagh: 3 youths swept away in Khawa river, NDRF and SDRF teams are searching!

हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र के कंडाबेर गांव में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। मजदूरी से लौट रहे 3 युवक खावा नदी की तेज धार में बह गए। नदी में अचानक पानी बढ़ जाने से तीनों युवक उसका शिकार हो गए। मजदूरों की पहचान गांव के प्रमोद साव, उमेश कुमार और नोशाद अंसारी की रूप में हुई।

तीनों रोज की तरह मजदूरी से लौटते समय खावा नदी पार कर रहे थे। लेकिन इस बार मौमस ने रंग बदला और तेज बारिश के कारण नदी उफान पर आ गयी।

स्थानीय लोगों के अनुसार, तीनों युवक अक्सर इसी रास्ते से गांव लौटते थे। लेकिन बुधवार को जैसे ही वे नदी में उतरे, तेज बहाव उन्हें बहा ले गया। लोगों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक वे आंखों से ओझल हो चुके थे। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन अंधेरा और तेज पानी के बहाव ने राहत कार्य में मुश्किलें खड़ी कर दीं।

देर रात तक कोई सुराग नहीं मिला। घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दे दी गयी है। फिलहाल प्रशासनिक टीम के पहुंचने का इंतजार है, ताकि सर्च ऑपरेशन शुरू किया जा सके।

Related Articles