झारखंड : धनबाद में प्रिंसिपल ने नहीं उतरवाए छात्राओं के शर्ट… SDM की रिपोर्ट में क्या निकला!

धनबाद के कार्मल स्कूल में 10वीं की छात्राओं की कथित तौर पर शर्ट उतरवाए जाने का मामलें में जांच कमिटी बैठी. मामले की जांच लगभग 10 घंटे चली जिसके बाद आए रिपोर्ट में सबकुछ साफ हो गया.

कार्मल स्कूल डिगवाडीह में पिछले दिनों 10वीं की छात्राओं के शर्ट उतरवाने के मामले में प्राचार्या देवश्री ने घटना को लिए खेद प्रकट करते हुए कही कि उनका मंशा किसी को अपमानित करने को नहीं था।
स्कूल में तीन सरकारी इकाईयों ने जांच की. इस दौरान प्रिंसिपल, शिक्षकों, अभिभावकों और छात्राओं से पूछताछ की। साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। देर रात एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में शर्ट उतरवाने की घटना का कोई प्रमाण नहीं मिला। वहीं डालसा के सचिव राकेश रोशन ने कहा कि 10वीं की कुछ छात्राओं ने घटना को सही बताया। सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष उत्तम मुखर्जी ने कहा कि रिपोर्ट राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग को सौंपेंगे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीड़ित छात्राओं उसके अभिभावकों संग स्कूल प्रबंधन के बीच समझौता हो गई है। दोनों पक्षों ने सहमति जताते हुए भविष्य में ऐसे घटना की पुनरावृति नहीं होने का आश्वासन दिया। मौके पर पूर्व प्राचार्या सिस्टर सिल्वी एवं अभिभावक मौजूद थे।

मामले की जांच कर रहे एसडीएम राजेश कुमार ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के बाद उसमें किसी भी तरह का आपत्तिजनक प्रमाण नहीं मिला है। स्कूल प्रबंधन और अभिभावक पक्ष के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल में समझौता हो गया है। जांच की रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपी जाएगी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह अवर न्यायाधीश राकेश रोशन ने बताया कि टीम ने स्कूल की 10वीं व 11वीं कक्षा की छात्राओं, स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों का बयान लिया है। सारी प्रक्रिया एवं बयान की वीडियो रिकार्डिंग की गई है। सीसीटीवी फुटेज देखे गए। टीम जांच रिपोर्ट झालसा को भेजेगी। झालसा का जैसा निर्देश होगा, वैसी ही आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

अब एक नजर पूरे मामले पर डालते हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्मेल स्कूल डिगवाडीह में 10वीं की छात्रा नौ जनवरी को पेन डे सेलिब्रेट कर रही थीं। छात्राएं एक-दूसरे की शर्ट पर अपनी भावनाओं का संदेश उकेर रहीं थी। हंसी-ठिठोली भी की जा रही थी। छात्राओं का आरोप था कि अचानक सिस्टर प्रिंसिपल आई और बिफर पड़ी। छात्राओं से शर्ट उतरवा कर स्कूल में जमा करवा ली गई। कई छात्राओं ने घर से शर्ट मंगवाकर पहना और घर गईं। कुछ छात्राओं को ब्लेजर पहन कर ही घर जाना पड़ा। घटना की शिकायत के बाद डीसी माधवी मिश्रा ने एसडीएम के नेतृत्व में जांच टीम का गठन किया था।
वहीं झालसा (झारखंड लीगल सर्विस अथॉरिटी ने मामले पर स्वतः संज्ञान लेकर डालसा को जांच का निर्देश दिया था। डालसा की टीम भी जांच को गई थी। सीडब्ल्यूसी की टीम ने भी जांच की। दोपहर करीब 12 बजे पहुंची टीम ने दस घंटे से अधिक समय तक स्कूल में घटना की जांच की। जांच के बाद एसडीएम ने बताया कि मामले का पटाक्षेप हो गया है.

मौके पर एसडीएम, प्रिंसिपल सहित अन्य भी मौजूद थे। एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि अभिभावकों और प्रिंसिपल में लिखित समझौता हो गया है। अभिभावकों ने भी अपनी सहमति दे दी है। एसडीएम ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में प्रथमदृष्टया कोई आपत्तिजनक के दृश्य नहीं मिला। इसके बाद अभिभावक और प्रिंसिपल ने शिक्षकों के साथ बैठक की।

उन्होंने कहा कि अब रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को दी जाएगी। एसडीएम ने यह भी कहा कि अधिकतर छात्राएं डबल शर्ट लेकर आई थीं।

Related Articles

close