झारखंड : आदित्यपुर में भाई-बहन विवाद खौफनाक…ससुर ने किया हत्या का प्रयास…आरोपी गिरफ्तार
Brother-sister dispute in Adityapur turns horrific: Father-in-law attempts murder, accused arrested

जमशेदपुर के आदित्यपुर से एक खौफनाक हत्या का मामला सामने आया है। यहां बहन के घर आए भाई की आपसी विवाद में हत्या कर दी गई। मृतक 24 वर्षीय पुटुस कुमार बिहार के नालंदा जिले का निवासी था। वह अपनी बहन रिशु कुमारी से मिलने आया था। पहले वह अपने बड़े भाई के गृह प्रवेश में शामिल हुआ और बाद में बहन से मिलने गया।
सूत्रों के अनुसार बहन के ससुर दशरथ प्रसाद और पुटुस कुमार के बीच कहासुनी हुई। इसी विवाद के दौरान दशरथ प्रसाद ने चाकू से पुटुस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बहन के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, दशरथ प्रसाद का बेटा दो साल पहले रिशु कुमारी से शादी के बंधन में बंधा था। शादी नालंदा जिले के देवरिया गांव में हुई थी।
पुलिस ने बताया कि घटना की जांच जारी है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। इस हत्या ने स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा दिया है। अधिकारी मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और पूरी प्रक्रिया के तहत न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।