जरूरी खबर : Home Loan लेना चाहते हैं, तो अप्लाई करने से पहले 5 बड़े बैंकों की पहले यहां जान लें ब्याज दरें, देखिये कहां है सबसे सस्ता…

रांची। घर की चाहत किसे नहीं होती है। आज के वक्त में किसी भी व्यक्ति के लिए बिना होम लोन के घर बनवा पाना संभव नहीं होता है। ऐसे में अगर आप घर बनवा रहे हैं और होम लोन लेना चाहते हैं, तो जरूरी है कि आप बैंकों के इंटरेस्ट रेट को मालूम कर लें। अगर दिसमंबर माह की बात करें तो वर्तमान में, बैंक ऑफ इंडिया 8.30% प्रति वर्ष से शुरू होने वाली सबसे कम ब्याज दर पर होम लोन प्रदान कर रहा है। इसके बाद एचडीएफसी बैंक 8.35% प्रति वर्ष की सबसे कम ब्याज दरों पर होम लोन प्रदान करता है। हालांकि, होम लोन की अंतिम ब्याज दरें आवेदक के क्रेडिट स्कोर, लोन राशि, पेशा, नियोक्ता की प्रोफ़ाइल जैसे कारकों पर निर्भर करती हैं।होम लोन की ब्याज दरों में थोड़ा-सा बदलाव भी कुल ब्याज लागत को प्रभावित कर सकता है, इसलिए लोन के लिए आवेदन करने से पहले विभिन्न बैंक/HFC द्वारा दी जा रहीं ब्याज दरों की तुलना करनी चाहिए।

आइये देखते हैं किस बैंक में कितना है ब्याज दर

एसबीआई होम लोन
एप्लीकेंट के सिबिल स्कोर के आधार पर 8.6 प्रतिशत और 9.65 प्रतिशत के बीच ब्याज दर वसूल रहा है। 750 से अधिक क्रेडिट स्कोर वाले उधारकर्ताओं के लिए सबसे कम ब्याज दर 8.6 प्रतिशत है। अगर स्कोर 700 से 749 के बीच है तो 8.7 फीसदी की ब्याज दर पर लोन मिल रहा है। 650 से 699 स्कोर वाले उधारकर्ताओं को 9.45 प्रतिशत पर लोन ऑफर किया जा रहा है। 550 से 649 के बीच स्कोर वाले लोग 9.65 प्रतिशत पर होम लोन हासिल कर सकते हैं।

आईसीआईसीआई बैंक होम लोन
प्राइवेट सेक्टर का आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट स्कोर के आधार पर 9 से 9.10 प्रतिशत के बीच होम लोन ऑफर कर रहा है। वेतनभोगी कर्मचारी अपने ऋण पर 9 प्रतिशत ब्याज दर के हकदार हैं और स्व-रोज़गार व्यक्ति 800 के क्रेडिट स्कोर पर 9 प्रतिशत और 750-800 के क्रेडिट स्कोर पर 9.10 प्रतिशत ब्याज दर पर होम लोन लेने के लिए योग्य हो सकते हैं। आईसीआईसीआई बैंक की मानक ब्याज दरें 9.25 प्रतिशत और 10.05 प्रतिशत के बीच हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा होम लोन
सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक ऑफ बड़ौदा 8.40 और 10.60 प्रतिशत के बीच ब्याज दर पर होम लोन ऑफर कर रहा है। सटीक ब्याज दरें आवेदकों की ऋण सीमा और क्रेडिट स्कोर पर आधारित होती हैं। ये दरें वेतनभोगी और गैर-वेतनभोगी दोनों व्यक्तियों पर लागू होती हैं।

पंजाब नेशनल बैंक होम लोन
सरकारी क्षेत्र का पंजाब नेशनल बैंक 8.40 और 10.10 प्रतिशत सालाना के बीच ब्याज पर होम लोन ऑफर करता है। सटीक ब्याज दर एलटीवी (ऋण से मूल्य) अनुपात, ऋण राशि और क्रेडिट स्कोर पर आधारित है।

HDFC बैंक होम लोन
प्राइवेट सेक्टर का सबसे बड़ा एचडीएफसी बैंक 8.50 और 9.15 प्रतिशत सालाना के बीच है। ये दरें सैलरी क्लास और स्व-रोज़गार करने वाले यानी दोनों पर लागू होती हैं। दोनों ही कैटेगरी के लिए स्टैंडर्ड होम लोन दरें 8.75 प्रतिशत से 9.40 प्रतिशत के बीच हैं।
ध्यान रखें कि होम लोन की स्पेशल ब्याज दरें सिर्फ 31 दिसंबर, 2023 तक ही वैलिड हैं। इसके बाद दरें और बाकी चीजें बदल सकती हैं।

Related Articles

close