रांची के राशन कार्ड धारकों के लिए ज़रूरी खबर…4G ई-पॉश मशीनें आईं, जानें कैसे मिलेगा आपको इसका फायदा

Important news for ration card holders in Ranchi... 4G e-PoS machines have arrived; learn how to benefit from them.

रांची में रांची 4G ई-पोश मशीनें वितरण के साथ राशन व्यवस्था को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के लाभुकों को तेजी और सुचारु ढंग से अनाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने शहर के दस राशन डीलरों को अत्याधुनिक 4G ई-पोश मशीनें प्रदान कीं। समाहरणालय सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी मोनी कुमारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी राम गोपाल पांडेय और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

उपायुक्त ने बताया कि इन नई मशीनों से राशन वितरण में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ेगी। 4G ई-पोश डिवाइस आधार आधारित प्रमाणीकरण, रियल-टाइम ट्रांजेक्शन और स्टॉक की सटीक मॉनिटरिंग जैसी सुविधाएं देती हैं। इससे फर्जीवाड़ा और अनाज की अनियमित आपूर्ति जैसी समस्याएं लगभग समाप्त हो जाएंगी। आने वाले दिनों में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी डीलरों को ऐसी ही आधुनिक मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि लाभुकों को किसी भी नेटवर्क या तकनीकी बाधा का सामना न करना पड़े।

नई ई-पोश मशीनों की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि ये कमजोर नेटवर्क वाले क्षेत्रों में भी ऑफलाइन मोड में काम करेंगी। इससे दूरस्थ इलाकों में भी राशन वितरण सुचारु और निर्बाध रहेगा। साथ ही मशीनों में मौजूद बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण लाभुकों की पहचान को और अधिक सुरक्षित व प्रमाणिक बनाता है।

रियल-टाइम डेटा अपलोड होने से प्रशासन को निगरानी और नियंत्रण में आसानी होगी। उपायुक्त ने डीलरों से नई मशीनों का अनिवार्य उपयोग सुनिश्चित करने और लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण अनाज उपलब्ध कराने की अपील की। उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी तकनीकी समस्या की स्थिति में तत्काल जिला आपूर्ति कार्यालय से संपर्क किया जाए।

Related Articles