अवैध वसूली: दर्शकों से पार्किंग के नाम पर 14 लाख की अवैध वसूली, 2 km दूर गाड़ी लगवा जेएससीए की पर्ची थमा रहे थे रंगदार

रांची: धुर्वा स्थित जेएससीए स्टेडियम में रविवार को अंतरराष्ट्रीय मैच देखने पहुंचे दर्शकों को अवैध वसूली का शिकार होना पड़ा। रंगदारों ने उनसे गाड़ियों की पार्किंग कराने के नाम पर 14 लाख से अधिक वसूले। स्थिति ये रही कि दर्शकों को स्टेडियम से 2 किलोमीटर दूर गाड़ी लगवाई गई और और वाहन पार्किंग के नाम पर 100 से लेकर 400 तक वसूल की गई। अवैध वसूली के लिए स्टेडियम के चारों ओर एक पूरा गैंग काम कर रहा था लेकिन पुलिस ने किसी को नहीं पकड़ा।

हाई सिक्युरिटी व्यवस्था होने के बाद भी रंगदार क्रिकेट प्रेमियों से अवैध वसूली करते रहे। सड़क किनारे खाली जमीन पर भी कहीं क्रिकेट पर में गाड़ी खड़ी कर रहे थे तो अवैध वसूली गैंग के सदस्य वहां पहुंच जा रहे थे। पार्किंग के नाम पर दो पहिया वाहन से एक सौ जबकि चार पहिया वाहन से 200 से 400 वसूलते रहे। ताज्जुब की बात तो यह है कि पार्किंग का पैसा देने से मना करने पर तुरंत के सदस्य के नाम से पर्ची थमा दे रहे थे। मजबूरन दर्शकों को पार्किंग के नाम पर पैसा देना पड़ रहा था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पार्किंग स्थल पर सुरक्षा में पुलिसकर्मी थे तैनात, जेएससी की पर्ची दिखा सामने करते रहे वसूली

पार्किंग स्थल पर लाेगाें की सुरक्षा में पुलिसकर्मी ताे तैनात थे, लेकिन किसी ने भी पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली नहीं राेकी। मुफ्त पार्किंग की बात कहने वालाें के साथ रंगदार उलझ जा रहे थे। क्रिकेट प्रेमी काे जेएससीए की पर्ची थमाकर जबरन पैसा वसूल रहे थे। क्रिकेट प्रेमी पैसा देकर वहां से निकलना ही उचित समझ रहे थे। तैनात जवानों ने बताया कि पार्किंग की व्यवस्था जेएससीए ने की है या किसी काे टेंडर मिला है।

सिन्हा ने कहा- पार्किंग व्यवस्था से जेएससीए का लेना-देना नहीं

जेएससीए के जय कुमार सिन्हा ने बताया कि पार्किंग से उन्हें काेई लेना-देना नहीं है। स्टेडियम के बाहर किसी भी स्थान पर जेएससीए की ओर से पार्किंग की व्यवस्था नहीं की गई थी। पार्किंग का पूरा जिम्मा एचईसी का हाेता है। पार्किंग के नाम पर कहां-कहां अवैध वसूली हुई और किसने की, जेएससीए काे काेई जानकारी नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एचईसी ने 40 हजार में दिया ठेका, ठेकेदार ने वसूले 4 लाख

एचईसी के सिक्यूरिटी काे-ऑर्डिनेटर जीवेश सिंह ने बताया कि रातू राेड के एक व्यक्ति काे पार्किंग के लिए 40 हजार में एक खाली मैदान ठेका पर दिया गया था। ठेका पर दिए गए पार्किंग स्टैंड में बाइक का 30 रुपए, कार का 50 रुपए हाेना चाहिए था। इससे ज्यादा पैसा लेना गलत है। अगले वर्ष इसका रिव्यू किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close