क्या आप भी रातभर करवटें बदलते हैं? तो हो जाएँ सावधान…नींद की गोली नहीं…रसोई में छुपा है असली नशा…
तनाव और बेचैनी से जूझ रहे लोगों के लिए आयुर्वेदिक डॉक्टर का खुलासा – मसाले के डिब्बे में छुपा है वो रहस्य, जो गहरी नींद दिलाएगा… लेकिन ज़रा-सी गलती बना सकती है ज़हर!

क्या आप भी रातभर करवटें बदलते हैं? आंखें बंद करने पर भी दिमाग में हजारों ख्याल दौड़ते हैं और सुबह तक नींद नहीं आती? अगर हां, तो सावधान हो जाइए! नींद की गोलियों के साइड इफेक्ट्स से भरी दुनिया में आयुर्वेदिक डॉक्टर ने एक ऐसा राज खोला है, जो आपकी रसोई के मसाले के डिब्बे में ही छुपा है।
डॉक्टरों का दावा है कि यह साधारण-सा मसाला न सिर्फ पकवानों में खुशबू और स्वाद बढ़ाता है, बल्कि इसमें मौजूद तत्व आपके दिमाग को शांत कर गहरी नींद दिलाने में मददगार हैं। इस नुस्खे का हीरो है – जायफल (Nutmeg)।
कैसे करता है कमाल?
-
तंत्रिका तंत्र को शांत कर तनाव कम करता है।
-
हल्के Sedative गुणों के कारण बेचैन दिमाग को आराम देता है।
-
गहरी और मीठी नींद लाने में मददगार साबित होता है।
सही इस्तेमाल
-
एक गिलास गुनगुने दूध में सिर्फ एक चुटकी जायफल पाउडर मिलाकर सोने से पहले पिएं।
-
दूध न पीने वालों के लिए: एक चुटकी जायफल पाउडर को शहद या घी के साथ भी लिया जा सकता है।
सावधान!
डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि जायफल जितना असरदार है, उतना ही शक्तिशाली भी है।
-
कभी भी एक चुटकी से ज्यादा न लें।
-
अधिक सेवन से चक्कर, उल्टी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
-
गर्भवती महिलाएं और बच्चे बिना डॉक्टर की सलाह के इसका सेवन न करें।