अगर आपके घर के मंदिर में ये चीजें हैं, तो परिवार पर मंडरा सकता है खतरा! तुरंत बाहर फेंकें वरना…

रायपुर: घर का मंदिर हमारे लिए सिर्फ पूजा की जगह नहीं, बल्कि परिवार की सुख-शांति और समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। रोजाना पूजा, साफ-सफाई और ध्यान रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। लेकिन कई बार हम अनजाने में कुछ ऐसी चीजें अपने मंदिर में रख देते हैं, जो घर के लिए अत्यधिक हानिकारक साबित हो सकती हैं।
वास्तु और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घर में इन वस्तुओं के होने से परिवार में क्लेश बढ़ सकता है, आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है, व्यापार और करियर में नुकसान हो सकता है, और कभी-कभी घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास भी हो सकता है।
1. टूटी या खंडित मूर्तियां
अगर आपके मंदिर में किसी देवी-देवता की मूर्ति टूट गई है या उसमें दरार है, तो उसे कभी भी पूजा स्थान में नहीं रखना चाहिए। वास्तुशास्त्र के अनुसार, टूटी मूर्ति नकारात्मक ऊर्जा फैलाती है और घर में दरिद्रता आती है। इन्हें पवित्र नदी या किसी तीर्थ में विसर्जित करना शुभ होता है।
2. नुकीली वस्तुएं
कैंची, चाकू, सुई-पिन जैसी नुकीली वस्तुएं मंदिर में रखना अत्यंत अशुभ माना जाता है। ये क्रोध और अस्थिरता का प्रतीक होती हैं और रिश्तों में कड़वाहट बढ़ा सकती हैं।
3. एक से अधिक शंख
मंदिर में भूलकर भी एक से ज्यादा शंख न रखें। हर शंख की अपनी अलग ऊर्जा होती है और एक से अधिक शंख रखने पर ऊर्जाओं का टकराव होता है, जिससे घर में अस्थिरता बढ़ सकती है।
4. गंदे कपड़े या झाड़ू
कपड़े, झाड़ू या सफाई का कोई सामान मंदिर में रखना वर्जित है। ऐसा करने से घर की आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है, तंगी बढ़ सकती है और कभी-कभी कर्ज में भी फंस सकते हैं।
5. माचिस या जली तिल्ली
मंदिर में माचिस का डिब्बा या जली हुई तिल्ली रखना अत्यंत अशुभ माना जाता है। इससे व्यापार और कारोबार में बड़ा घाटा उठ सकता है। दीपक जलाने के बाद माचिस को हमेशा मंदिर से बाहर रखे।






