लैप्स हो गई है LIC पॉलिसी, तो दोबारा चालू कराने का गोल्डन चांस, लेट फीस भी देनी होगी 30% कम, जानिये कैसे

नई दिल्लीु। आज के दौर में LIC विश्वास का ब्रांड बन गया है। निवेश के क्षेत्र में LIC पर लोगों का सबसे ज्यादा भरोसा है। लोग हर महीने लाखों बीमा कराते हैं, लेकिन कभी-कभी किसी परिस्थिति की वजह से बीमा को कंटिन्यू नहीं कर पाते हैं। इससे बीमा पॉलिसी लैप्स हो जाती है। अब लैप्स हो गयी आपकी भारतीय जीवन बीमा निगम की पॉलिसी (LIC Policy) को दोबारा चालू कराने का मौका है। स्पेशल कैंपेन के तहत कोई व्यक्ति बीमा पॉलिसी को 1 सितंबर से 31 अक्टूबर 2023 तक फिर से शुरू कर सकता है।

अगर आप अब अपनी एलआईसी पॉलिसी को दोबारा चालू करते हैं तो आपको लेट फीस भी 30 फीसदी कम देनी होगी। यानी आपके काफी पैसे बचेंगे. एलआई ने लैप्सी पॉलिसी को दोबारा चालू करने का मौका अपने ग्राहकों को देने के लिए स्पेकशल रिवाइवल कैंपेन (LIC Special Revival Campaign) शुरू की है। 1 सितंबर से शुरू हुई यह स्कीपम 31 अक्टूलबर, 2023 तक चलेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एलआईसी की ऐसी पॉलिसी जो प्रीमियम भुगतान अवधि के दौरान लैप्स हो गई हैं और जिनकी पॉलिसी अवधि अभी पूरी नहीं हुई हैं, उनको एक बार फिर से चालू करवाया जा सकता है. स्पेशल रिवाइवल कैंपेन के तहत प्रीमियम नहीं चुकाने की पहली तारीख से पांच साल के बीच की एलिजिबल प्लान वाली पॉलिसीज को दोबारा शुरू करवाया जा सकता है. LIC की स्पेशल पॉलिसी को फिर से शुरू करने के लिए आप licindia.in पर संपर्क कर सकते है या फिर आप LIC के नजदीकी ब्रांच और एजेंट से मिल सकते हैं।

30% मिलेगी छूट
स्पेसशल रिवाइवल कैंपेन (LIC Special Revival Campaign) के तहत 1 लाख रुपए के वार्षिक प्रीमियम वाली पॉलिसीज पर 30 फीसदी या अधिकतम 3 हजार रुपए की छूट मिलेगी. 1 लाख 1 रुपए से लेकर 3 लाख रुपए तक के सालाना प्रीमियम वाली पॉलिसीज पर 30% या अधिकतम 3,500 रुपए की छूट मिलेगी. 3 लाख 1 रुपए और इससे ऊपर के प्रीमियम वाली पॉलिसीज पर 30% या अधिकतम 4 हजार रुपए की छूट मिलेगी. अगर पॉलिसीधारक ने कम से कम तीन सालों के लिए प्रीमियम का भुगतान किया है और फिर ऐसा करना बंद कर दिया है तो पॉलिसी राशि का पूरा भुगतान, प्रीमियम और मृत्यु की तारीख तक अर्जित ब्याज को काटने के बाद किया जाएगा. जब छह महीने के भीतर किसी व्यक्ति की मौत हो जाती है तो ये नियम लागू होगा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close