IPL 2025: Debut हो तो Ashwani Kumar जैसा, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की, वो कर दिखाया…. पहली गेंद पर रच दिया इतिहास

IPL 2025: Debut हो तो Ashwani Kumar जैसा, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की, वो कर दिखाया…. पहली गेंद पर रच दिया इतिहास
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में मुंबई इंडियंस ने युवाओं को मौका देने की अपनी रणनीति को और भी मजबूत कर दिया है। मुंबई के स्काउट्स ने लगातार घरेलू क्रिकेट में छुपे हुए टैलेंट को पहचानने का काम किया है, और यह दिखाता है कि मुंबई इंडियंस अपने भविष्य को लेकर कितनी गंभीर है।
मुंबई इंडियंस vs कोलकाता नाइट राइडर्स…KKR की धीमी शुरुआत…MI को पहली जीत की तलाश
मुंबई के घरेलू मैदान पर अश्निनी कुमार भी कप्तान और टीम मैनेजमेंट के भरोसे पर खरे उतरे। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी मुंबई की ओर से कप्तान हार्दिक पांड्या ने चौथे ओवर में गेंद अश्विनी कुमार के हाथों में थमा दी। अश्विनी भी कप्तान के भरोसे पर खरे उतरे और उन्होंने पहली ही गेंद पर कोलकात के कप्तान अजिंक्य रहाणे का विकेट चटकाया। इसके साथ ही वह आईपीएल के डेब्यू मैच में पहले गेंद पर विकेट लेने वाले मुंबई इंडियंस के चौथे गेंदबाज बन गए हैं। आईपीएल में अब तक 10 गेंदबाज ऐसे हैं जिन्होंने डेब्यू मैच की पहली गेंद पर विकेट चटकाया है।
IPL 2025:MI के लिए IPL डेब्यू पर पहली गेंद पर विकेट
- अली मुर्तजा बनाम राजस्थान, 2010 (नमन ओझा)
- अल्जारी जोसेफ बनाम हैदराबाद, 2019 (डेविड वार्नर)
- डेवाल्ड ब्रेविस बनाम आरसीबी, 2022 (विराट कोहली)
- अश्विनी कुमार बनाम कोलकाता, 2025 (अजिंक्य रहाणे)
IPL 2025:आईपीएल में डेब्यू मैच की पहली गेंद पर विकेट
| गेंदबाज | मैच | बल्लेबाज | वर्ष |
|---|---|---|---|
| ईशांत शर्मा | कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | राहुल द्रविड़ | 2008 |
| विल्किन मोटा | पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स | सुरेश रैना | 2008 |
| शेन हारवुड | राजस्थान रॉयल्स बनाम डेक्कन चार्जर्स | अजहर बिलाखिया | 2009 |
| अमित सिंह | राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स | सनी सोहल | 2009 |
| चार्ल लैंगेवेल्ट | कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स | रोब क्विनी | 2009 |
| अली मुर्तजा | मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स | नमन ओझा | 2010 |
| टीपी सुधींद्रा | डेक्कन चार्जर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स | फाफ डु प्लेसिस | 2012 |
| अल्जारी जोसेफ | मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद | डेविड वार्नर | 2019 |
| मथीशा पथिराना | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस | शुभमन गिल | 2022 |








