ICC ODI World Cup 2023 Schedule: विश्व कप क्रिकेट मैच का शेड्यूल हुआ जारी, भारत-पाकिस्तान का मैच 15 अक्टूबर को, देखिये मैच का पूरा शेड्यूल

नयी दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट वर्ल्ड कप का मैच नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप इसी साल भारत की मेजबानी में खेला जाएगा, जिसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है। क्रिकेट वर्ल्ड कप का पहला मैच भारत 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेलेगी। वर्ल्ड कप का आयोजन 5 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच होगा। क्रिकेट इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है, जब पूरा वर्ल्ड कप ही भारत में खेला जाएगा।

वर्ल्ड कप का आगाज 5 अक्टूबर को अहमदाबाद में डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड और पिछले बार की रनरअप न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले से होगा। वहीं भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 15 अक्टूबर (रविवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। फाइनल 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
वर्ल्ड कप के दौरान 10 टीमें राउंड रॉबिन लीग में एक-दूसरे से भिड़ेंगी, जिसमें 45 मुकाबले होंगे. इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल खेला जाएगा। पहला सेमीफाइनल 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम और दूसरा सेमीफाइनल 16 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। अगर भारत सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करता है तो वह अपना सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई में खेलेगा। इससे पहले भारत 1987, 1996 और 2011 के वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप की संयुक्त मेजबानी कर चुका है।








