IAS प्रमोशन ब्रेकिंग : 55 आईएएस अफसरों को मिली प्रोन्नति

आईएएस प्रमोशन : राज्य सरकार ने 55 IAS अफसरों को अपर सचिव स्तर में प्रोन्नति दी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। बिहार प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नत्त 55 अफसरों को अपर सचिव लेवल दी गई है।

सभी अधिकारियों को IAS बैच 2023 का कैडर अलॉट हुआ था। अधिकारियों को आर्थिक लाभ प्रभार ग्रहण करने की तारीख से मिलेगी। IAS बैच का यह सबसे जूनियर प्रशासनिक ग्रेड है। इस ग्रेड को अपर सचिव कहा जाता है। प्रमोशन के बाद उन्हें 12वां वेतन लेवल मिला है। इन अधिकारियों का वेतन लेवल-12 (78800-209200) रू होगा.

देखें लिस्ट

Related Articles

close