IAS Posting Breaking: इन दो आईएएस को मिली नई जिम्मेदारी, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

रांची: राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो पदाधिकारियों पोस्टिंग की है। नव प्रोन्नत आईएएस अधिकारी रवि रंजन कुमार विक्रम को अगले आदेश तक संयुक्त सचिव कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग में पदस्थापित किया गया. वहीं पदस्थापन की प्रतीक्षारत मेघा भारद्वाज को संयुक्त सचिव स्वास्थ्य विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया।
इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।









