लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने प्रशासनिक महकमे में हलचल मचा दी है। महिला आईएएस अफसर का पति होटल में एक विदेशी महिला के साथ रंगरेलियां मनाते हुए पकड़े गये हैं। फिलहाल लुधियाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अनैतिक तस्करी (रोकथाम) अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, लुधियाना के थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस को सूचना मिल रही थी कि सराभा नगर के एक होटल में सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा है। यहां अक्सर कुछ लोग देशी-विदेशी लड़कियों के साथ आते-जाते देखे जाते हैं। यहां तक कि नकली आईडी पर लोगों को कमरे किराए पर दिए जाते हैं. बीते शुक्रवार को भी स्थानीय लोगों से पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग होटल में विदेशी लड़की के साथ दाखिल हुए हैं।

इसके बाद पुलिस ने देर रात लुधियान के पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के गेट के सामने स्थित होटल में छापा मार दिया। वहां से दो पुरुष और दो महिला को रंगे हाथ रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ लिया गया। पूछताछ में पता चला कि एक पुरुष की पत्नी पंजाब में आईएएस अफसर हैं। पुलिस ने उनको फोन करके इस मामले की सूचना दी, तो उन्होंने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए कह दिया. पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

कमरे में आपत्तिजनक हालत में पाए गए IAS पति
जानकारी के मुताबिक, सराभा नगर स्थित एक होटल में अक्सर लड़के-लड़कियों का आना-जाना लगा रहता था। इससे इलाके के लोग परेशान थे। शुक्रवार की रात लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम पर कर दी। इसके बाद थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने जब रेड की तो कमरे में एक शख्स विदेशी लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में मौजूद था। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पड़ताल की गई और उसके परिवार को फोन किया गया। इसके बाद पता चला कि वो एक महिला आईएएस अधिकारी का पति है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...