रांची। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है. कार्मिक विभाग ने इडली अधिसूचना जारी कर दी है।

अविनाश कुमार की मिली ये जिम्मेदारी

1. अपर मुख्य सचिव ऊर्जा विभाग रांची के पद पर पदस्थापित अविनाश कुमार को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ विकास आयुक्त झारखंड रांची का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. अविनाश कुमार इसके अलावा प्रमुख सचिव गृह विभाग, प्रबंध निदेशक झारखंड ऊर्जा विकास निगम रांची तथा प्रबंध निदेशक झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के भी प्रभार में रहेंगे.

राजीव अरुण इक्का को मिली जिम्मेदारी

2. अपर मुख्य सचिव पंचायती राज विभाग रांची के पद पर पदस्थापित राजीव अरुण एक्का को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ सदस्य राजस्व परिषद झारखंड रांची का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. राजीव अरुण एक्का अपर मुख्य सचिव कल्याण विभाग के भी प्रभार में रहेंगे.

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...