पटना। बिहार में बड़ी संख्या में IAS अफसरों के तबादले हुए हैं। प्रदेश में शिक्षा निदेशक सहित कई अधिकारियों का ट्रांसफर आदेश आज नीतीश सरकार ने जारी किया है। 2016 बैच के प्राथमिक शिक्षा निदेशक रवि प्रकाश को को कटिहार का जिला अधिकारी बनाया गया है।

2010 बैच के रामशंकर को शिवहर जिला का नया डीएम, तो वहीं दिनेश कुमार राय को बेतिया, कुंदन कुमार को पूर्णिया, अमित कुमार पांडेय को खगड़िया, सौरभ जोरवाल को मोतिहारी, सुहर्ष भगत को औरंगाबाद, अमन समीर को छपरा, सावन कुमार को भभुआ, जे प्रियदर्शनी को शेखपुरा, वर्षा सिंह को अरवल जिला, मुकुल कुमार गुप्ता को सिवान, रवि प्रकाश को कटिहार, अंशुल अग्रवाल को बक्सर जिला, विजय प्रकाश मीणा को मधेपूरा, वैभव चौधरी को सहरसा जिला का जिला दंडाधिकारी नियुक्ति किया गया है।

वहीं, 2007 बैच के IAS विनोद सिंह गुंजियाल को सचिव मद्य निषेध बनाया गया है, तो वहीं धनजी को राज्य परिवहन आयुक्त का एडिश्नल चार्ज दिया गायहै। संजय कुमार उपाध्याय को विशेष सचिव खाद्य एवं उपभोक्ता, सीमा त्रिपाठी को विशेष सचिव कला-संस्कृति, कंवल तनुज को विशेष सचिव वन विभाग बनाया गया है..
देखिये लिस्ट…

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...