रांची: पढ़ाई के लिए मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाने वाली गढ़वा की बेबी कुमारी और उसके पूरे परिवार पर मेहरबान हो गया। मुख्यमंत्री ने उपायुक्त गढ़वा को बेबी और उसके पूरे परिवार को सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री के निर्देश के 48 घंटे के अंदर पूरे परिवार को विभिन्न योजनाओं से जोड़ा।

बेबी कुमारी को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना और उसकी बहनों को कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति योजना, मां ललिता देवी को बकरी पालन हेतु मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना से जोड़ा गया। बेबी के पिता इंद्रेश राम को मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत 5 लाख स्वीकृत किए गए। बेबी कुमारी की बहन रिमझिम कुमारी का नामांकन कस्तूरबा गांधी विद्यालय आवासीय विद्यालय में कराया गया। मनरेगा से 130000 की लागत का पशु सेठ भी स्वीकृत किया गया है।

मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए बेबी कुमारी ने कहा मुख्यमंत्री जी से मैंने पढ़ने के लिए मदद की गुहार लगाई थी। आज मुझे और मेरी बहनों को कई योजनाओं से लाभान्वित किया गया। मां पिताजी को भी स्वरोजगार से जोड़ा गया। मेरी बहनों का पढ़ने का सपना साकार होगा। मैं पढ़कर शिक्षक बनूंगी मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद।

बता दे कि गढ़वा के तिलदाग पंचायत में लोक संवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री से बेबी कुमारी ने कहा मैं पढ़ना चाहती हूं। सर मेरी मदद करें।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...