“मेरा एक्सीडेंट हो गया है” …और फिर ICICI बैंक मैनेजर हो गये गायब, पत्नी-बच्चों के साथ गये थे फंक्शन में, फिर हो गये लापता
"I have had an accident" ... and then the ICICI bank manager disappeared, he had gone to a function with his wife and children, then he went missing

Crime News: पत्नी के साथ फंक्शन में गये ICICI के ब्रांच मैनेजर रहस्यमयी ढंग से लापता है। पुलिस अभी ब्रांच मैनेजर की पड़ताल में जुटी है, हालांकि अभी तक मैनेजर का कुछ भी पता नहीं चल पाया है। मामला पटना का है, जहां ICICI लोम्बार्ड के ब्रांच मैनेजर अभिषेक वरुण गुमशुदा हो गए हैं। कंकड़बाग थाना में FIR दर्ज किया गया है।
मामला मलाही पकड़ी का है। बताया गया कि रविवार की रात अभिषेक एक फंक्शन में शामिल होने अपनी पत्नी के साथ स्कूटी से गए थे। जानकारी के मुताबिक पत्नी और बच्चों को फंक्शन में शामिल होने के बाद घर भेज दिया। दोस्त के घर जाने की बात कहकर पति वहीं रुक गए। पत्नी ने घर पहुंचने के बाद पति को कॉल किया तो उन्होंने आने की बात कही।
इसी बीच अचानक रात लगभग 3 बजे के आसपास अभिषेक का कॉल आया। उसने परिजन से एक्सीडेंट होने की बात कही। इसके बाद से उनसे संपर्क नहीं हो पाया।सुबह से परिजन ने रामकृष्णा नगर और बाईपास से सटे लगभग सभी अस्पतालों को छान लिया है। लेकिन अभी तक वरुण का कोई खोजखबर नहीं है।
वरुण ICICI लोम्बार्ड के ब्रांच मैनेजर भी हैं। फिलहाल पुलिस खोजबीन में परिजनों के साथ लगी हुई है। FIR दर्ज कर ली गई है। ASP अभिनव ने बताया कि रिकवरी के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। कंकड़बाग थाने में केस दर्ज हो गया है। पुलिस के मुताबिक आखिरी बार पत्नी से बात हुई थी, उसके बाद कोई पता नहीं चल पाया है।









