हाजीपुर। 5 महीने पापा हो सके तो हमको माफ कर देना, हम आपकी अच्छी बेटी नहीं बन पाए। पापा… I AM SORRY…।…सुसाइड नोट में ये लिखकर विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। 5 महीने पहले ही मृतिका की शादी हुई थी। इधर मायके वालों ने इस मामले में ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाये हैं। घटना हाजीपुर के लालगंज थाना बाजार क्षेत्र की है। घटना के बाद काजल के ससुरालवाले फरार है। पति भी घर छोड़कर गायब है। मृतिका का नाम काजल है, जो खगड़िया की रहने वाली है।

मायके वाले ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मृतका ने अपने कमरे की शीशे में लिपस्टिक से सुसाइड नोट लिखा था। विक्की मंडल के साथ काजल की शादी हुई थी। काजल को उसका पति और ससुर प्रताड़ित करते था। मृतिका की मां का आरोप है कि काजल का पति उस पर ध्यान नहीं देता था।

काजल हमेशा फोन कर प्रताड़ना की बात बताती थी। मृतिका की मां रिंकी देवी के मुताबिक, लड़की के परिवार वालों ने कई बार साथ रहने को कहा, लेकिन वो लोग नहीं माने।मृतिका की मां का कहना है कि विक्की कुछ नहीं करता था। शादी से पहले यह बात कही गई थी कि शादी के बाद बिजनेस करवा दिया जाएगा।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...