पाकुड़। बीबी की अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने वाले पति पर FIR दर्ज हो गया है। आरोपी पति का नाम जावेद शेख है। आरोप है कि जावेद शेख अपनी पत्नी से मायके से पैसे लाने का दबाव भी डाल रहा है। उसने धमकी दी है कि 5 लाख रुपये नहीं मिलने पर वह वीडियो को वायरल कर देगा। इस मामले में पीड़िता ने पाकुड़ के नगर थाने में लिखित शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर रांची के नामकुम के रहने वाले जावेद शेख व उसके परिजनों पर दहेज उत्पीड़न व अश्लिल वीडियो वायरल करने की धमकी देने के संबंध में कांड दर्ज किया गया है।
आरोपी की शादी इसी साल फरवरी में हुई थी। शादी के बाद से ही पीड़िता पर ससुराल वाले मायके से 5 लाख रुपये लाने का दवाब डाल रहे थे। लड़की ऐसा करने से मना करती तो उसके साथ मारपीट की जाती थी। एक दिन महिला के मोबाइल पर अनजान नंबर से एक महिला का फोन आया और उसके होश उड़ गए। महिला ने बताया कि वह जावेद की पत्नी है।

जावेद ने धोखा देर उससे शादी की है। लड़की इसके बाद छानबीन करने लगी तो पता चला उसके अलावा जावेद की एक नहीं बल्कि दो और पत्नी है। वह इसकी तीसरी पत्नी है। फिर लड़की इसका विरोध करने लगी। इस बीच जावेद ने लड़की के साथ बिताए अंतरंग पल के वीडियो बना ली और फोटो खींच ली। वह लड़की को मुंह बंद रखनी की धमकी देने लगा और कहता की मुंह खोली तो फोटो व वीडियो वायरल कर दूंगा। पुलिस अब इस मामले में आगे कार्रवाई कर रही है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी हो सकती है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...