कांकेर: छत्तीसगढ़ में जो कुछ हुआ, वो सिर्फ दो ही जगहों पर हो सकता था। एक सपनों में और दूसरा फिल्मों मे, लेकिन कांकेर के जीतू शर्मा ने जो कुछ किया या उनके साथ जो कुछ हुआ, वो देश ही नहीं दुनिया का इकलौता मामला है। जहां पत्नी ने अपने ही पति को भाई बना लिया और प्रेमी संग घर बसा ली। अजब प्रेम की गजब कहानी का ये मामला छत्तीसगढ़ के कांकेर जिला के अंतागढ़ का है। दरअसल हुआ यूं कि कुछ माह पूर्व अंतागढ़ में गोपी शर्मा के सबसे छोटे बेटे जीतू शर्मा की शादी राजस्थान की पिंकी शर्मा (बदला हुआ नाम) से हुई थी। पिंकी को पाकर जीतू भी काफी खुश था।

लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही सब कुछ बदल गया। पिंकी के ट्विटर पोस्ट से बबाल मच गया। दरअसल पिंकी शर्मा ने पिछले साल अपने बॉयफ्रेंड से शादी कर ली थी और उसके साथ रह रही थी। पिंकी शर्मा का ब्वॉयफ्रेंड (पहला पति) दूसरी जाति का था। यह बात पिता को नागवार गुजरा और उसे अपनी बेटी को वापस घर लाया और समाज के ही एक लडके से सगाई करवा दी। लेकिन ये लड़का आपराधिक प्रवृत्ति का होने के वजह से सगाई टूट गई। जिसके बाद ब्वायफ्रेंड और पति बन चुके प्रेमी से पिंकी को अलग करने के लिए उसके परिवार वाले रायपुर इलाज करवाने के बहाने अपनी बेटी को ले आए।

यहां पता चला कि अंतागढ़ में समाज के एक युवक के लिए लडकी तलाश की जा है। इसी दौरान समाज के लोगो और परिवारजनों के माध्यम से अंतागढ़ में गोपी शर्मा के सबसे छोटे बेटे जीतू शर्मा की शादी पिंकी के साथ तय हो गयी। शादी के बाद पिंकी शर्मा ने अपने वर्तमान पति जीतू शर्मा को अपने पहले पति और ब्वॉयफ्रेंड के बारे में बताया, जिसके बाद तरीका ने अपने पति जीतू शर्मा को राखी बांध दी। जीतू कभी पिंकी को दीदी और कभी आंटी कहता था।

हालांकि इस दौरान जीतू के घरवालों को यही लगता रहा कि वो शायद प्यार से पत्नी को ये सब कह रहा है। परिवारवालों को ये थोड़ी भी भनक नहीं थी कि जीतू अब पिंकी का पति नहीं बल्कि भाई बन चुका है। इधर जीतू ने भी अपने परिवार के लोगों को कुछ नहीं बताया था। सब कुछ शांत शांत सा चल रहा था, लेकिन कुछ दिन पहले अचानक से पिंकी को अपने ब्वायफ्रेंड व पहले पति की याद आने लगी।

पिंकी अपने प्रेमी के पास जाने के लिए तड़प रही थी, इसलिए उसने हर तरफ मदद की गुहार लगायी। सोनू सूद, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को ट्विट कर मदद मांगी। जिसके बाद नारी निकेतन की टीम तक ट्वीट पहुंचा। नारी निकेतन ने इस मामले में संज्ञान लिया और अंतागढ़ पहुंचे। पिंकी शर्मा को कांकेर लाया गया जहां उसका बयान लिया गया। पिंकी ने साफ तौर से कह दिया की वह अपने पहले पति के साथ रहना चाहती है। पिंकी के बयान के बाद अंतागढ़ के शर्मा परिवार वापस लौट आये। ये शादी सोशल मीडिया में खूब चर्चा में है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...