साथ में सोए थे पति-पत्नी, आधी रात पत्नी हो गई गायब, अब पति लगा रहे थाने में फरियाद, गुमशुदगी का मामला दर्ज

पलामू। जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र से एक युवती के गुमशुदगी का मामला प्रकाश में आया है। मामले की जानकारी होने के बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट चैनपुर थाने में दर्ज कराई गई है।सनहा दर्ज कराते हुए आवेदन में परिजन युवती के खोजबीन करने के लिए आग्रह किया है।
क्या है मामला
थाने में दर्शन है ड्यूटी के पति ने कहा है की 10 दिसंबर दिन रविवार को हम दोनों पति-पत्नी खाना खाकर साथ सोए हुए थे। हम दोनों में किसी तरह का कोई विवाद नही था। मेरी शादी उसी वर्ष हुई थी। परतु 10 दिसंबर को रात्रि को जब मेरी नींद खुली ती देखा कि मेरी पत्नी नहीं है। घर में बुला कर अन्य लोगों को जानकारी दिया। आस पड़ोस, अपने ससुराल एंत अन्य रिश्तेदारों में भी पता लगाने के वावजूद पत्नी का कहीं पता नही चला। न ही कोई भी सूचना मिली है।
पति राधे श्याम चौधरी ने बताया की मेरी पत्नी का नाम सोनी देवी उम्र 20 वर्ष है। फिरोजी रंग का सूट और लाल रंग की स्वेटर पहनी हुई है, रंग-गोरा, लंबाई लगभग 5फीट की है। साथ में जो उसने मोबाइल फोन पकड़ा हुआ है, उसका नम्बर – 8092464309 है।
परिजन ने बताया की थाने में आवेदन को स्वीकार कर कारवाई करने का आश्वाशन दिया है। परंतु जैसे जैसे दिन बढ़ती जा रही है परिजन काफी चिंतित हैं। इसलिए पुलिस अधिकारी को जल्द से जल्द पता लगाने की गुहार लगा रहे हैं।