ऋतिक रोशन और सबा आजाद का रिलेशन हुआ कंफर्म….सोशल मीडिया के जरिये सबा ने दिया मैसेज

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और सबा आजाद का रिलेशन कंफर्म हो गया है। खबर है कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध जायेंगे, हालांकि इसे लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पायी है। पहली बार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सबा आजाद (Saba Azad) एक डिनर डेट पर स्पाट हुए थे। तभी से फैस दोनों कोलगातार फॉलो कर रहे थे। हाल में सबा आजाद ने एक कमेट के जरिये ऋतिक के साथ अपने रिलेशन को कंफर्म कर दिया है।

दरअसल सबा आजाद को उनके नये प्रोजेक्ट पर ऋतिक ने बधाई दी थी, जिस पर सबा का जवाब उनके रिलेशन को कंफर्म करने के लिए काफी है। सबा आजाद ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी अगली फिल्म की घोषणा की थी, फिल्म का नाम मिनिमम है। जैसे ही अपने इस पोस्ट को सबा ने पोस्ट किया, ऋतिक ने कमेंट लिखा- हाहा, तुम इसमें शानदार नजर आओगी, उई-उई… इस पर सबा आजाद ने जवाब देते हुए लिखा- हाहा फिंगर्स क्रास्ड मॉन अमार (मेरे प्यार)
मिनिमम फिल्म एक शर्णार्थी इंडियन ड्रामा है, फिल्म की शूटिंग जून 2022 में शुरू होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रूमाना का यह डायरेक्टोरियल डेब्यू है। ये एक इंटरनेशनल ड्रामा फिल्म होगा। आपको बता दें कि ऋतिक और सबा में से किसी ने भी अभी तक अपने रिलेशनशिप स्टेटम को कंफर्म नहीं किया है। दोनों को फैंस ने आउटिंग पर ही स्पाट किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close