रांची 28 जुलाई 2022। विधानसभा सत्र के ठीक पहले भाजपा के विधायक दल से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। भाजपा विधायक दल के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी कोरोना पॉजेटिव हो गये हैं। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी है। बाबूलाल मरांडी ने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी देते हुए कहा है कि सामान्य लक्षण के कारण आज जांच करवाने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। इस कारण पिछले दिनों जो भी मेरे संपर्क में आये हैं वे लक्षण के आधार पर अपनी जांच अवश्य करा लें।

कल से झारखंड का मानसून सत्र

आपको बता दें कि कल से 5 दिनी मॉनसून सत्र की शुरुआत हो रही है। भाजपा विधायक दल इस सत्र में तीखे तेवर दिखाने की तैयारी में है। भ्रष्टाचार, ईडी के छापे, सूखा प्रभावित क्षेत्र सहित कई अहम मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति तैयारी की जा रही है, लेकिन इसी बीच भाजपा विधायक दल के नेता ही कोरोना संक्रमित होने से संकट बढ़ गया है।

आपको बता दें कि 1 अगस्त को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए पहला अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा. 2 अगस्त को प्रश्नकाल, वित्तीय वर्ष के पहले अनुपूरक बजट पर सामान्य बहस, मतदान होगा और विनियोग विधेयक रखा जाएगा. 3 से 5 अगस्त को पहले पहर में प्रश्नकाल और दूसरे पहर में विधेयक रखे जाएंगे। अंतिम दिन गैर सरकारी संकल्प लाए जाएंगे।

झारखंड में बढ़ रहे कोरोना के मरीज


आपको बता दें कि झारखंड में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। कोरोना के प्रदेश में अभी एक्टिव मरीजों की संख्या 1197 है। सबसे ज्यादा एक्टिव केस रांची में 376 हैं। पिछले 24 घंटे में 156 नये मरीज मिले हैं। बोकारो से 18, देवघर से 24, धनबाद से तीन, दुमका से दो, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर (Jamshedpur) )से 21, गिरिडीह (Giridih) से तीन, गोड्डा से चार, हजारीबाग से नौ, जामताड़ा से पांच,खूंटी से चार, कोडरमा से तीन, लातेहार से तीन, रामगढ़ से चार, रांची (Ranchi) से 48, सरायकेला से दो और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से तीन मरीज मिले है

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...