लकी बैम्बू की कितनी डंडियां (Stalks) लाएंगी पैसा और कितनी सेहत? खरीदने से पहले ये जरूर जान लें

How many lucky bamboo stalks will bring you money and health? Be sure to know this before buying.

घर या ऑफिस की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ पॉजिटिव एनर्जी लाने में लकी बैम्बू प्लांट सबसे पसंदीदा विकल्प बन चुका है। वास्तु और फेंग शुई में इसे सौभाग्य, शांति और तरक्की का प्रतीक माना जाता है। कम देखभाल में बढ़ने वाला यह पौधा सही तरीकों से लगाने पर लंबे समय तक हरा-भरा और स्वस्थ रहता है।

सही जगह का चयन: लकी बैम्बू को तेज धूप वाली जगह पर नहीं रखें। हल्की रोशनी या इनडायरेक्ट सनलाइट इसके लिए सबसे उपयुक्त है। बहुत अधिक धूप पत्तियों को पीला कर सकती है, जबकि बहुत अंधेरी जगह में ग्रोथ धीमी हो जाती है।

पानी और मिट्टी: पानी में उगाने पर जड़ों को पूरी तरह डुबोएं और हर 7-10 दिन में पानी बदलें। फिल्टर या उबला-ठंडा पानी इस्तेमाल करें, क्योंकि क्लोरीन जड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है। मिट्टी में लगाने के लिए अच्छी ड्रेनेज वाली हल्की नम मिट्टी का उपयोग करें। अधिक पानी देने से जड़ें सड़ सकती हैं।

कंटेनर और पॉट: ग्लास, सिरेमिक या मिट्टी के पॉट में लगाएं। पॉट छोटा न हो, ताकि जड़ों को फैलने की जगह मिले। पानी में उगाने पर छोटे-छोटे कंकड़ डालें, जिससे पौधा स्थिर रहता है।

सफाई और पोषण: पत्तियों पर जमी धूल को हल्के गीले कपड़े से समय-समय पर साफ करें। पीली या सूखी पत्तियों को तुरंत काटें। हल्की लिक्विड फर्टिलाइज़र महीने में एक बार दें, अधिक खाद पत्तियों को नुकसान पहुंचा सकती है।

Related Articles

close