रांची से कर्नाटक कैसे पहुंच गयी दोनों बहनें, पुलिस आज ही लेकर लौट सकती है राजधानी, पुलिस को इस तरह मिला सुराग…

How did the two sisters reach Karnataka from Ranchi, the police can return to the capital today itself, this is how the police got the clue...

Ranchi News: रांची से गायब हुई दोनों छात्राएं कर्नाटक में मिली है। अब दोनों छात्राएं कर्नाटक कैसे पहुंची? कोई लेकर गया या खुद गयी? रांची लौटनेके बाद पुलिस जानकारी लेगी। आज ही दोनों छात्राओं कोलेकर पुलिस रांची लौट सकती है। जानकारी के मुताबिक रहनुमा परवीन और अमरीना परवीन आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए दोपहर 12:30 बजे घर से निकलकर कांटाटोली स्थित मंगल टावर गई थीं। दोनों वहां पहुंचीं या नहीं, इसकी जानकारी नहीं मिल पायी थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लापता होने की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी मंगलवार को पीड़ित परिवार के घर पहुंचे थे। मंत्री ने परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली। पीड़ित के आवास से ही मंत्री ने रांची एसएसपी से बातचीत भी की। इसके बाद मंत्री ने पीड़ित परिवार को 72 घंटे के भीतर दोनों लड़कियों के सकुशल घर वापसी का आश्वासन दिया था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के मुताबिक हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के थर्ड स्ट्रीट स्थित अपने घर से निकली दो बहनें शनिवार की दोपहर अचानक गायब हो गईं थी। परिजनों ने किडनैपिंग की आशंका जतायी थी। इससे पहले शनिवार को दोपहर करीब 1:20 बजे पिता के मोबाइल पर एक बहन ने रोते हुए फोन किया। कहने लगी कि ऑटो रिक्शा वाला फोन व बैग छीन रहा है। इसके बाद तुरंत मोबाइल बंद हो गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

काफी प्रयास के बाद भी नहीं लगा। इसके बाद दोनों बहनों की खोजबीन शुरू की गई। टेक्निकल सेल के माध्यम से पुलिस को लापता बहनों के मोबाइल का अंतिम लोकेशन ओरमांझी में मिला। हालांकि कुछ स्पष्ट लोकेशन नहीं मिल पा रहा था। अब पुलिस को दोनों के कर्नाटक में होने की जानकारी मिली। जहां दोनों को बरामद कर लिया गया।

 

काफी प्रयास के बाद भी न तो फोन लगा और ना ही दोनों बहन के बारे में कोई जानकारी मिली। देर रात तक दोनों बहनें अपने घर नहीं लौटी थीं। लिखित शिकायत देने के बाद भी जब देर शाम तक पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की, तो पीड़ित परिजन भड़क गए। इसके बाद पुलिस एक्शन मोड में आई।

Related Articles

close