रांची: पटना से रांची के बीच देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत का ट्रायल रन आज किया गया। ट्रायल रन में एक घटना से विवाद हो गया है। दरअसल, हजारीबाग से भारतीय जनता पार्टी के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा के ट्रायल के दौरान वंदेभारत में सफर करने से विवाद पैदा हुआ। सांसद जयंत सिन्हा ने हजारीबाग से बरकाकाना स्टेशन तक वंदेभारत में सफर किया। इसका वीडियो भी सामने आया है। गौरतलब है कि पटना से सुबह 6:55 में चली इस ट्रेन को दोपहर 1:30 बजे तक रांची पहुंचना था। हालांकि, वंदेभारत निर्धारित समय से 20 मिनट पहले ही पहुंच गई। ट्रायल अच्छी तरह से पूरा हुआ लेकिन बीजेपी सांसद के इसमें सफर करने पर विवाद हो गया है।

ट्रायल रन के दौरान वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन में सफर करने पर रेल अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि कोई भी ट्रायल रन के दौरान ट्रेन में सफर नहीं कर सकता। यह सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला है। गौरतलब है कि पहले ही यह दिशा-निर्देश दिया गया था कि ट्रेन में चालक दल के सदस्य और तकनीकी जानकार सवार होंगे। इसमें ट्रेन की गति, पटरियों की मजबूती, तकनीकी दक्षता सहित अन्य पहलुओं को देखा परखा जाएगा। इसमें खासतौर पर हिदायत दी गई थी कि इसमें किसी भी व्यक्ति को यात्रा करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। ट्रायल में किसी प्रकार की गड़बड़ी भी हो सकती है जो स्वयं सांसद की सुरक्षा के लिए भी चिंताजनक है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...