100 करोड़ का घर…करोड़ों की संपत्ति और 50 की उम्र में भी अकेले…बॉलीवुड का करोड़पति विलेन…ज़िंदगी में क्या छिपा है बड़ा राज़?
अक्षय खन्ना: बॉलीवुड का करोड़पति विलेन...लेकिन अकेलेपन में जीते हैं 50 साल...

100 करोड़ का घर…करोड़ों की संपत्ति और 50 की उम्र में भी अकेले…बॉलीवुड का करोड़पति विलेन…ज़िंदगी में क्या छिपा है बड़ा राज़?
बॉलीवुड के चहेते अभिनेता और विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना ने साल 2025 में एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया। ‘छावा’ में औरंगजेब और ‘धुरंधर’ में विलेन के किरदार में उन्होंने साबित किया कि पर्दे पर उनका दबदबा किसी से कम नहीं।
लेकिन पर्दे के पीछे उनकी ज़िंदगी उतनी ही अलग और रहस्यमय है। अक्षय खन्ना की कुल नेट वर्थ लगभग ₹167 करोड़ बताई जाती है। उनके पास जुहू में 3.5 करोड़ रुपये का बंगला, मालाबार हिल में 60 करोड़ की हवेली और अलीबाग में एक फार्महाउस है। कुल मिलाकर उनके घर की कीमत ₹100 करोड़ के करीब है। इसके अलावा वह हर फिल्म के लिए लगभग ₹2.5 करोड़ चार्ज करते हैं।
अक्षय खन्ना का निजी जीवन भी उतना ही दिलचस्प है। 50 साल की उम्र में वह अभी तक कुंवारे हैं और शादी या बच्चे को लेकर कोई योजना नहीं है। पुराने इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “मैं खुश हूं। अकेला हूं। कोई जिम्मेदारी नहीं। कोई मेरे लिए परेशान होने वाला नहीं।”
शांत स्वभाव के अक्षय खन्ना लाइमलाइट से दूर रहते हैं, लेकिन पर्दे पर आते ही छा जाते हैं। उनकी ज़िंदगी की यह कहानी दिखाती है कि करोड़ों की संपत्ति और सफलता के बावजूद, कभी-कभी अकेलापन भी एक बड़ा हिस्सा बन जाता है।






