ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। शुक्रवार को दो बाइकों में आमने- सामने टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोगों की मौत और एक महिला घायल है। इसके बाद घायल को इलाज के लिए झारसुगुड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पहुंची झारसुगुड़ा पुलिस ने घायल व शवों को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही इस संबंध में पुलिस एक दुर्घटना का मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच कर रही है।

दोनों वाहन आमने सामने से टकरा गए। इस दौरान दोनों ही बाइक काफी तेज रफ्तार में थी। दुर्घटना में दोनों बाइकों में सवार चारों लोग घायल हो गए।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...