भीषण हमला : गर्ल्स स्कूल में भीषण बमबारी, 90 छात्राओं की अब तक मौत, 56 छात्राओं की हालत बेहद नाजुक, देशभर में स्कूल-कॉलेज बंद

Horrific attack: Massive bombing at a girls' school, 90 students dead so far, 56 students in critical condition, schools and colleges closed across the country.

एक बेहद ही मार्मिक खबर आयी है। एक स्कूल पर हमला किया गया है, इस हमले में अब तक 90 छात्राओं की मौत हो गयी। अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बीच होर्मोज़गान प्रांत के मीनाब स्थित एक गर्ल्स स्कूल पर हवाई हमला किया गया। इस घटना में अब तक 90 छात्राओं की मौत हो गयी। ईरान ने इसे संयुक्त हमला बताया है और जवाबी कार्रवाई शुरू करने का दावा किया है। देशभर में स्कूल–कॉलेज बंद कर दिए गए हैं और हालात बेहद तनावपूर्ण हैं।

________________________________________
ईरान में मीनाब गर्ल्स स्कूल पर भीषण हमला, 90 छात्राओं की मौत; क्षेत्र में बढ़ा युद्ध का खतरा
Big News : पश्चिम एशिया में तनाव खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। ईरान की न्यायपालिका की वेबसाइट ‘मिज़ान ऑनलाइन’ के अनुसार दक्षिणी ईरान के होर्मोज़गान प्रांत के मीनाब शहर में स्थित एक गर्ल्स स्कूल पर हुए हवाई हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 85 हो गई है। स्थानीय अभियोजक कार्यालय के हवाले से यह जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है कि 60 से अधिक छात्राएं घायल भी हुई हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह हमला हालिया सैन्य अभियान के दौरान हुआ। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA ने पहले 85 छात्राओं के मारे जाने की खबर दी थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 90 बताया गया। घटना के बाद पूरे देश में शोक और आक्रोश का माहौल है।इज़राइल ने इस कार्रवाई को ‘प्रिवेंटिव अटैक’ यानी संभावित खतरे को रोकने के लिए उठाया गया कदम बताया है।

इज़राइल के रक्षा मंत्री ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि यह कदम ईरान की बढ़ती “खतरनाक गतिविधियों” को रोकने के लिए उठाया गया है। वहीं ईरान ने आरोप लगाया है कि अमेरिका ने इज़राइल के साथ मिलकर देश के कई हिस्सों पर हवाई हमले किए हैं।ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने बयान जारी कर कहा कि दुश्मन यह समझता है कि इन हमलों से ईरानी जनता दबाव में आ जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं होगा।
परिषद के अनुसार, इस्लामिक रिपब्लिक की सशस्त्र सेनाओं ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। सरकारी दावों के मुताबिक ईरान ने क्षेत्र में स्थित अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया है, हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।हमलों के बाद तेहरान समेत कई शहरों में धमाकों की आवाजें सुनी गईं और हवाई हमलों के सायरन बजते रहे।

सुरक्षा कारणों से अगली सूचना तक देशभर के स्कूल और विश्वविद्यालय बंद कर दिए गए हैं। सरकारी कार्यालय फिलहाल 50 प्रतिशत स्टाफ के साथ काम करेंगे, जबकि बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी।क्षेत्रीय तनाव का असर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी पड़ा है। कई एयरलाइंस ने खाड़ी क्षेत्र की उड़ानों पर अस्थायी रोक लगाने की घोषणा की है।

हालात को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय में चिंता बढ़ गई है। रूस ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे अस्थिरता बढ़ाने वाला कदम बताया है।मीनाब के गर्ल्स स्कूल पर हुआ यह हमला मानवीय त्रासदी के रूप में सामने आया है। बड़ी संख्या में मासूम छात्राओं की मौत ने वैश्विक स्तर पर आक्रोश और शोक की लहर पैदा कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close