नयी दिल्ली। यात्री बस बर्निंग बस बन गयी। तेज रफ्तार बस में भीषण आग लग गयी, इस घटना में दो यात्री जिंदा जल गये, वहीं 15 यात्री जल गये। घटना घटना गुरुग्राम में सिग्नेचर टावर फ्लाईओवर की है। जहां जयपुर से दिल्ली आ रही डबल डेकर बस में आग लग गयी। झुलसे हुई सवारियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बस बुरी तरह से जल गई है. आग पर काबू पा लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक इसका खुलासा नहीं हो सका है कि बस में आग किस कारण से लगी है। सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंची है। पांच लोग मेदांता में और छह लोग सिविल अस्पताल में भर्ती हैं।

बस जलने की घटना से दिल्ली जयपुर हाईवे पर काफी लंबा जाम लग गया है। बस आंध्र प्रदेश के नंबर की है और जयपुर की तरफ जा रही थी। मौके पर पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा और डीसी निशांत कुमार यादव पहुंच गए हैं। जिनकी मौत हुई है उनमें एक बुजुर्ग महिला और एक युवती बताई जा रही है। दोनों के शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिए गए हैं। दोनों के शव पूरी तरह से जल गए हैं। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने बताया कि बस गुरुग्राम के सेक्टर-12 से मीरपुर जा रही थी। इसमें करीब 35 श्रमिक सवार थे।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...